By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > दिल्ली विधानसभा चुनाव: छठ को लेकर क्या बोलीं मुख्यमंत्री आतिशी, यमुना की गंदगी के लिए UP को ठहराया जिम्मेदार
राजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव: छठ को लेकर क्या बोलीं मुख्यमंत्री आतिशी, यमुना की गंदगी के लिए UP को ठहराया जिम्मेदार

Satyoday Samachar
Last updated: January 10, 2025 12:45 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

इंडिया टीवी की ओर से दिल्ली चुनाव से पहले स्पेशल कॉन्क्लेव ‘दिल्ली किसकी’ लाया गया है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने आज इंडिया टीवी के इस स्पेशल कॉन्क्लेव में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा और यमुना की गंदगी पर भी जवाब दिया।

Contents
  • आम आदमी पार्टी ने दिया पूर्वांचलियों को सम्मान
  • यमुना की गंदगी के लिए यूपी जिम्मेदार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले इंडिया टीवी स्पेशल कॉन्क्लेव लेकर आई है। इस स्पेशल कॉन्क्लेव में दिल्ली की सीएम आतिशी ने खास बातचीत की। इस स्पेशल कॉन्क्लेव में दिल्ली के चुनावी मुद्दों पर बात की गई। इस दौरान दिल्ली की सीएम से पूर्वांचल के लोगों को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी बात की गई। इस पर आतिशी ने छठ पूजा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में पूर्वांचल का महापर्व छठ भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। वहीं महापर्व छठ के दौरान दिल्ली की यमुना में बढ़ने वाली गंदगी पर भी सवाल किया गया।

आम आदमी पार्टी ने दिया पूर्वांचलियों को सम्मान

पूर्वांचलियों के अपमान पर आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज तक एक काम बता दे जो दिल्ली के पूर्वांचलियों के लिए किया है। जो पूर्वांचली भाई कच्ची कॉलोनियों में रहते थे, नारकीय जीवन जीते थे। पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए अगर किसी ने काम किया है तो वह अरविंद केजरीवाल जी हैं। भाजपा ये भी बता दे कि कितने पूर्वांचली भाई-बहनों को टिकट दिया और उन्हें सांसद-विधायक बना दिया। दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा पूर्वांचली भाई-बहनों को किसी एक पार्टी ने टिकट दिया, सम्मान दिया तो वह आम आदमी पार्टी है। तीसरी बात- पूर्वांचली भाइयों का सबसे बड़ा त्योहार छठ होता है, दिल्ली एकमात्र राज्य है जो इतने भव्य तरीके से छठ का त्योहार मनाता है। भाजपा बता दें कि गुजरात में उन्होंने पूर्वांचली भाइयों के लिए क्या किया, महाराष्ट्र में क्या किया पूर्वांचली भाइयों के लिए।

यमुना की गंदगी के लिए यूपी जिम्मेदार

इस दौरान छठ पर्व के दौरान यमुना की गंदगी पर सीएम आतिशी ने कहा कि छठ को गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले तक ले जाने का काम आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी ने किया। आपके टीवी चैनल पर जो यमुना में झाग की फोटो दिखाते हैं, आपको पता है ये कहां से आता हैं? इसकी देन उत्तर प्रदेश की आगरा कैनाल है। ये झाग की फोटो साल भर क्यों नहीं आतीं, ये सिर्फ छठ के समय ही क्यों आती हैं? भाजपा की यूपी में सरकार है, यूपी कैनाल से यूपी से आने वाले पानी में वहां पर जो फैक्ट्री का दूषित पानी है उसको जानबूझकर छठ के समय छोड़ा जाता है और यमुना जी को गंदा किया जाता है। साल में 11 महीने वहां पर कोई झाग नहीं होता है।

पूर्व महापौर के बेटे को आवारा कुत्तों ने काटा, प्रमोद दुबे ने कहा – सिर्फ कागजों पर चल रही योजनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर प्रवास पर, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का करेंगी शुभारंभ
मैग्नेटो मॉल में गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ पर भड़के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, कहा – प्रदेश में गुंडा राज हावी, 24 घंटे में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा नेताओं को बताया ‘नरकवासी’, कहा- स्वतंत्रता के लिए कुछ नहीं किया
महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा 2026: CM साय ने प्रदेशवासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं, कहा- मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा पूरा साल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Mahakumbh 2025: अदानी ग्रुप-इस्कॉन महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ करेंगे शुरू, श्रद्धालुओं को भोजन परोसेंगे
Next Article 250 करोड़ में बन रहा ‘राहा कपूर’ का बंगला, रणबीर-आलिया ने खुद जाकर किया मुआइना, आलीशान है बिल्डिंग

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?