By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > Mahakumbh 2025: अदानी ग्रुप-इस्कॉन महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ करेंगे शुरू, श्रद्धालुओं को भोजन परोसेंगे
राजनीति

Mahakumbh 2025: अदानी ग्रुप-इस्कॉन महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ करेंगे शुरू, श्रद्धालुओं को भोजन परोसेंगे

Satyoday Samachar
Last updated: January 10, 2025 12:40 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

महाप्रसाद सेवा 50 लाख भक्तों को दी जाएगी और भोजन मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर दो रसोई में तैयार किया जाएगा। महाप्रसाद महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर वितरित किया जाएगा और इस पहल में 2,500 स्वयंसेवक शामिल होंगे।

Contents
  • अदानी ने कहा कि कुंभ सेवा का एक पवित्र स्थान
  • समाज सेवा का एक शानदार मौका
  • महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर वितरित होगा भोजन
अदानी समूह और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों संस्थानों की तरफ से यह महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी। बीते गुरुवार को इस पहल के लिए इस्कॉन को धन्यवाद देने के लिए, अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने इस्कॉन गवर्निंग बॉडी कमीशन (जीबीसी) के अध्यक्ष गुरु प्रसाद स्वामी से मुलाकात की।

अदानी ने कहा कि कुंभ सेवा का एक पवित्र स्थान

खबर के मुताबिक, महाप्रसाद सेवा की पेशकश में इस्कॉन के समर्थन के बारे में बोलते हुए, अदानी ने कहा कि कुंभ सेवा का एक पवित्र स्थान है, जहां हर भक्त भगवान की सेवा के नाम पर शामिल होता है। यह मेरा सौभाग्य है कि हम इस्कॉन के सहयोग से महाकुंभ में भक्तों के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू कर रहे हैं। माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से, लाखों भक्तों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आज मुझे इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिलने का अवसर मिला और मैंने सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव किया। सही मायने में सेवा देशभक्ति का सर्वोच्च रूप है। सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है।”

समाज सेवा का एक शानदार मौका

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के प्रमुख प्रचारकों में से एक गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा कि अदानी समूह हमेशा से ही कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और समाज सेवा का एक शानदार उदाहरण रहा है। गौतम अदानी जी को जो चीज सबसे अलग बनाती है, वह है उनकी विनम्रता – वे कभी बुलाए जाने का इंतजार नहीं करते बल्कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं। हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं। उनका काम हमें समाज को कुछ देने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है।

महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर वितरित होगा भोजन

महाप्रसाद सेवा 50 लाख भक्तों को दी जाएगी और भोजन मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर दो रसोई में तैयार किया जाएगा। महाप्रसाद महाकुंभ क्षेत्र में 40 स्थानों पर वितरित किया जाएगा और इस पहल में 2,500 स्वयंसेवक शामिल होंगे। दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों वाली माताओं के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है। भक्तों के बीच गीता सार की पांच लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा
‘अब शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट, बनेगा नया नेता’, संजय राउत के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
दिल्ली विधानसभा चुनाव: छठ को लेकर क्या बोलीं मुख्यमंत्री आतिशी, यमुना की गंदगी के लिए UP को ठहराया जिम्मेदार
भारत के किस राज्य के CM सबसे अमीर हैं? संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, सबसे गरीब मुख्यमंत्री के बारे में भी जानें
ये ट्रंप का स्टाइल है रे बाबा… यूएस आर्मी ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर की ‘एयर स्ट्राइक’, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- Merry Christmas To Terrorists
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Delhi Kiski: स्पेशल कॉनक्लेव ‘दिल्ली किसकी’ में आमने-सामने भाजपा और आप, शहजाद पूनावाला और रीना गुप्ता के बीच जोरदार बहस
Next Article दिल्ली विधानसभा चुनाव: छठ को लेकर क्या बोलीं मुख्यमंत्री आतिशी, यमुना की गंदगी के लिए UP को ठहराया जिम्मेदार

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?