By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > विश्व > पाकिस्‍तान से तालिबान वाला बदला ले रहा अमेरिका, अफगानिस्तान में भेजे 18 अरब डॉलर, पाक एक्सपर्ट का सनसनीखेज दावा
विश्व

पाकिस्‍तान से तालिबान वाला बदला ले रहा अमेरिका, अफगानिस्तान में भेजे 18 अरब डॉलर, पाक एक्सपर्ट का सनसनीखेज दावा

Satyoday Samachar
Last updated: January 9, 2025 3:56 pm
By
Satyoday Samachar
6 Min Read
Share
SHARE

अफगानिस्तान सीमा पर पाकिस्तान लगातार मुश्किल का सामना कर रहा है। एक तरफ टीटीपी की ओर से पाकिस्तान में हमले हो रहे हैं तो वहीं अफगान तालिबान भी पाक को आंख दिखा रहा है। पाकिस्तान के एक्सपर्ट इस पूरे हालात के पीछे अमेरिका का दिमाग को मानकर चल रहे हैं।

हाइलाइट्स

  • अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बढ़ रही है तनातनी
  • पाकिस्तान को आंख दिखा रहा है अफगान तालिबान
  • पाकिस्तान के एक्सपर्ट ने अमेरिका पर जताया शक
  • इस्लामाबाद: पाकिस्तान को हलिया समय में अफगानिस्तान से लगातार झटके लगे हैं। टीटीपी को पनाह के मुद्दे पर दोनों देशों में तनाव इतना बढ़ा है कि पाक आर्मी ने अफगानिस्तान में हवाई हमले भी किए हैं। पाकिस्तान आर्मी ने अफगानिस्तान में पनाह पाए टीटीपी लड़ाकों को हमले में निशाना बनाने की बात कही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खराब होती स्थिति पर पाक पत्रकार कामरान यूसुफ ने दिलचस्प और सनसनीखेज खुलासा किया है। कामरान का कहना है कि इस पूरे हालात के पीछे अमेरिका का दिमाग और पैसा हो सकता है। उन्होंने अपने इस दावे के सबूत के तौर पर सिलसिलेवार ढंग से चीजों को रखा है।
  • कामरान यूसुफ कहते हैं, ‘अफगानिस्तान से अगस्त 2021 में जब अमेरिका निकला और तालिबान सत्ता में लौटा को पाकिस्तानी खुश हो रहे थे। हालांकि उस वक्त अफगानिस्तान में तैनात रहे एक सीनियर अमेरिकी सैन्य अफसर ने कहा था कि इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी देश को होगा तो वह पाकिस्तान होगा। उनका मानना था कि पाकिस्तान के खिलाफ काम करने वाले सशस्त्र गुट मजबूत होंगे और पाक में आतंकी हमले बढ़ेंगे। आज तीन साल बाद अमेरिका के उस जनरल की भविष्यवाणी सच साबित हुई है।’

    ‘अमेरिका मानता है पाकिस्तान को दगाबाज’

    कामरान कहते हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान के लौटने के बाद पाक आर्मी प्रमुख कमर बाजवा ने कहा था कि अमेरिका उस वक्त नाराज था। अमेरिका को तालिबान के सत्ता में लौटने की वजह पाकिस्तान लगा था। अमेरिका की इस नाराजगी को कम करने के लिए उस वक्त पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के उन लोगों को पनाह भी दी, जो अमेरिका के करीब थे और काबुल से भागकर आए थे।

    कामरान ने आगे कहा, ‘बहुत से लोगों का ये भी मानना है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने डबल गेम खेली और इसका नतीजा ये निकला कि अमेरिका हारकर अफगानिस्तान से निकला। अमेरिका इसका बदला पाकिस्तान से लेना चाहता है और यही वजह है कि अंदरखाने अफगान तालिबान को लगातार वॉशिंगटन से मदद मिल रही है।

    अरबों डॉलर क्यों भेजे गए अफगानिस्तान

    कामरान ने डोनाल्ड ट्रंप से उस बयान का भी हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने बीते तीन साल में अरबों डॉलर अफगानिस्तान में भेजने की बात कही है। कामरान कहते हैं कि अमेरिका ने तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं है। तालिबान नेता उनकी वॉन्टेड लिस्ट में हैं और वो लगातार अफगानिस्तान में पैसा भेज रहे हैं। तीन साल में अगर 18 अरब डॉलर अफगानिस्तािन में आए हैं तो ये बताने की जरूरत नहीं वहां क्या चल रहा है।

    अफगानिस्तान को अमेरिका से ये अरबों डॉलर मानवीय मदद के तौर पर मिले हैं। कामरान कहते हैं कि इतनी बड़ी रकम आई है और अफगानिस्तान में लोगों की हालत सुधरने की बजाय बिगड़ रही है। ये दिखाता है कि पैसा लोगों के लिए खर्च नहीं हुआ है। अब सवाल ये है कि इतनी बड़ी रकम कहां खर्च हो रही है। इस तरह के मजबूत दावे हैं कि ये पैसा आतंकी गुटों को पहुंच रहा है।

    हथियार भी जानबूझकर छोड़े?

    कामरान ने ये भी कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान छोड़ते वक्त अपने खतरनाक हथियार भी वहां छोड़े। ये हथियार तमाम आतंकी गुटों के हाथ लगे। ऐसा लगता है कि ये जानबूझकर किया गया। ये भी कहा जाता है कि अमेरिका और तालिबान के बीच सत्ता बदलने से पहले ही बातचीत हो गई थी। अमेरिका लगातार इसके बाद भी तालिबान के संपर्क में रहा। अफगानिस्तान की ईरान, रूस जैसे देशों से सीमाएं देखते हुए अमेरिका ने तालिहान से संपर्क रखा है।

    पाकिस्तान को सबसे ज्यादा परेशान करने वाले गुट टीटीपी पर कामरान ने कहा कि ये संगठन बीते कुछ समय में तेजी से मजबूत हुआ है। ये गुट किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इससे लगता है कि उनको अमेरिका से कहीं ना कहीं मदद मिली है। इस सबको जोड़ते हुए कामरान कहते हैं कि अफगानिस्तान, अफगान तालिबान और टीटीपी के पीछे अमेरिका का बनाया एक डिजाइन लगता है, जो पाकिस्तान को अस्थिर करना चाहता है। ये पाक-चीन के रिश्ते को कमजोर करके क्षेत्र के एक अहम गठजोड़ को तोड़ने की भी कोशिश है।
क्रिप्टो पर सख्त, डॉलर पर साफ बात! जानिए RBI गवर्नर मल्होत्रा पहली बार खुलकर क्या बोले
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले आखिर क्यों घबराया है पाकिस्तान! पढ़िए एक्सपर्ट्स की राय
भारत से पंगा लेने वाले ट्रूडो को ट्रंप ने कहा “पागल वामपंथी”, कनाडा का नक्शा मिटाने पर उतारू अमेरिकी राष्ट्रपति
1 नवंबर का इतिहास : छत्तीसगढ़ राज्य का हुआ गठन… मैसूर का नाम बदलकर रखा गया कर्नाटक… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
पाकिस्तान की राह चला बांग्लादेश, ढाका के इस फैसले ने और बिगाड़े भारत के साथ संबंध
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इस एक्ट्रेस को चौथी बीवी बनाने की थी संजय दत्त की ख्वाहिश, कहा था- मेरी उम्र कम होती तो…
Next Article डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले आखिर क्यों घबराया है पाकिस्तान! पढ़िए एक्सपर्ट्स की राय

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?