By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > BJP मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता
राजनीति

BJP मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी में शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Satyoday Samachar
Last updated: January 8, 2025 4:15 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

आम आदमी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर है। BJP मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा मेंबर आज AAP में शामिल हो गए। खुद केजरीवाल ने इन्हें सदस्यता दिलाई।

Contents
  • केजरीवाल ने क्या कहा?
  • दिल्ली में चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: BJP मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा मेंबर AAP में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इन्हें सदस्यता दिलाई है। विजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा और उदयकांत झा AAP में शामिल हो गए हैं। बता दें कि केजरीवाल की मौजूदगी में बीजेपी के मंदिर प्रकोष्ठ के 100 से ज्यादा मेंबर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान केजरीवाल ने सनातन सेवा समिति के मंच से कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि मंच पर इतने बड़े-बड़े साधु-महात्मा बैठे हैं। जो कुछ भी करता है, ऊपर वाला करता है। हम तो निमित्त मात्र हैं। दिल्ली में शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य की क्रांति की। सब ऊपर वाले की कृपा थी। सनातन के लिए जो पुजारी 24 घंटे काम करते हैं, उनकी सेवा करने का मुझे मौका मिला। इसके लिए मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं। जो हम कहते हैं, वो जरूर करते हैं। रघुकुल रीत सदा चली आए,  प्राण जाय पर वचन ना जाए।

दिल्ली में चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों की विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। यहां हम आपको दिल्ली की मंगोलपुरी सीट के बारे में बता रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही, दिल्ली सरकार ने मंगलवार को विभिन्न दिशा-निर्देश जारी कर सरकारी वेबसाइटों पर निर्वाचित सरकार या किसी अन्य पार्टी के राजनेताओं की तस्वीरें और संदर्भ प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी। दिल्ली के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अपने आदेश में विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि वे आधिकारिक वेबसाइटों से मंत्रिपरिषद, राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की तस्वीरें और संदर्भ तुरंत हटा दें।

राष्ट्रपति पर टिप्पणी का मामला: पप्पू यादव पर कार्रवाई की मांग, सोनिया गांधी के खिलाफ भी शिकायत
लोकसभा में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल सोमवार को होगा पेश, कैबिनेट ने हाल में ही दी थी मंजूरी
ओवैसी का विवादित बयान, कहा- काशी की मस्जिद के हक को हम खो चुके, वहां नमाज नहीं, कुछ और हो रहा
प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त, पुलिस जांच के लिए परिवहन विभाग ले गई
‘लहसुन 40 से 400 पहुंच गया’, जब सब्जी मंडी पहुंचे राहुल गांधी, शेयर किया VIDEO
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की भी घोषणा, 8 फरवरी को ही आएगा रिजल्ट
Next Article यूक्रेन के टॉप गन F-16 पायलट ने रचा इतिहास, दुनिया में पहली बार एक ही उड़ान में मार गिराईं रूस की 6 मिसाइलें, सदमे में पुतिन

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?