By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव: पांच निगमों में महिलाएं बनेंगी महापौर, आरक्षण की प्रक्रिया पूरी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव: पांच निगमों में महिलाएं बनेंगी महापौर, आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

Satyoday Samachar
Last updated: January 8, 2025 1:10 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाएं, वहीं रिसाली में अनुसूचित जाति और दुर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला महापौर बनेगी। भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर नगर निगम के महापौर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

Contents
    • HighLights
  • जनता चुनेगी सीधे महापौर
  • 14 में से 10 निगमों में ही होगा चुनाव
  • 27 अनारक्षित सीटों में 9 पर महिलाएं

HighLights

  1. 14 नगर निगमों, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायताें में आरक्षण तय।
  2. रायपुर सामान्य, रिसाली एससी और दुर्ग ओबीसी महिला के लिए रहेगा आरक्षित।
  3. आज जारी की जाएगी छत्तीसगढ़ की पंचायतों के लिए आरक्षण की अधिसूचना।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। राज्य के 14 नगर निगमों में महापौर, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायताें में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया मंगलवार को पूरी हो गई। दीनदयाल ऑडिटोरियम में कुल 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण तय करने को लॉटरी निकाली गई।

इस बार पांच नगर निगमों में महिला महापौर चुनीं जाएंगी। रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाएं, वहीं रिसाली में अनुसूचित जाति और दुर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला महापौर बनेगी। भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर नगर निगम के महापौर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं, जगदलपुर, चिरमिरी, धमतरी नगर निगम को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। रायगढ़ नगर निगम के महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए व अंबिकापुर नगर निगम के महापौर का अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

जनता चुनेगी सीधे महापौर

इस बार महापौर का चुनाव सीधे जनता करेगी। पिछली बार वर्ष 2019 में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने महापौर चुनने की शक्ति पार्षदों को दे दी थी।

14 में से 10 निगमों में ही होगा चुनाव

भले ही 14 नगर निगमों में लॉटरी निकाली गई है। मगर, 14 नगर निगमों में से केवल 10 निगमों में ही चुनाव होंगे। रिसाली, भिलाई, बीरगांव और भिलाई-चरोदा निगम में अभी चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि इन नगर निगमों का कार्यकाल दिसंबर 2025 में पूरा होगा।

27 अनारक्षित सीटों में 9 पर महिलाएं

54 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के लिए भी लाटरी पद्धति से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 27 अनारक्षित सीटों में से नौ सीटों पर महिलाएं होंगी। एसटी(अनुसूचित जाति) के लिए आठ, अनुसूचित जनजाति(एससी) के लिए छह व ओबीसी के लिए 13 सीटें आरक्षित हैं।

49 हजार लोगों को कराना होगा राशनकार्ड का ईकेवायसी*
लिव-इन पार्टनर ने की 8 माह की प्रेग्नेंट Girlfriend की हत्या, ये थी वजह
*सीजी सेट 2024 का ईसर्टिफिकेट व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध
पोस्टल पेंशनरों एवं पोस्टल फैमिली पेंशनरों के लिए 6 जनवरी को पेंशन अदालत*
बीजापुर में CBI का छापा: रिश्वत लेते SDI समेत पोस्ट ऑफिस के 4 कर्मचारियों को पकड़ा रंगे हाथों
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सैलानियों को लुभा रहे बिलासपुर के पर्यटन स्थल, इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने
Next Article Bijapur Attack News: नक्सलियों ने 4 साल पहले बिछाया था 70 किलो IED, ट्रिगर कर जवानों के वाहन को उड़ाया

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?