By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > सेहतमंद > डायबिटीज के मरीज कौन से चावल खा सकते हैं, डॉक्टर से जानिए शुगर में कौन सा चावल है हानिकारक
सेहतमंद

डायबिटीज के मरीज कौन से चावल खा सकते हैं, डॉक्टर से जानिए शुगर में कौन सा चावल है हानिकारक

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2025 5:23 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

खाने की थाली में जब तक दाल और चावल न हों तो स्वाद अधूरा लगता है। भारतीय भोजन में चावल अहम हिस्सा है। ऐसे कई राज्य हैं जहां चावल के बिना खाने की लोग सोच भी नहीं पाते हैं। सिर्फ दाल-चावल ही नहीं चावल से कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। चावल से खिचड़ी, खीर, बिरियानी, पुलाव और चूड़ा बनता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीज को चावल न खाने की सलाह दी जाती है। शुगर के मरीजों को सफेद चावल न खाने के लिए कहा जाता है। डॉक्टर्स की मानें तो चावल खाने से तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जो डायबिटीज के मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि सिर्फ सफेद चावल के साथ ऐसा होता है। आप कई दूसरी तरह के चावल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइये जानते हैं डायबिटीज के मरीज कौन से चावल खा सकते हैं और कौन से नहीं?

Contents
  • डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं?
  • डायबिटीज में कौन से चावल खा सकते हैं?

 

डायबिटीज में चावल खाना चाहिए या नहीं?

चावल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है जो तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीज को सफेद चावल नहीं खाने चाहिए। सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी हाई होता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि आप चावल चख भी नहीं सकते हैं। कभी आप 2 चम्मच चावल खा लेंगे तो इससे ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन नियमित रूप से सफेद चावल खाने से शुगर बढ़ता है और डायबिटीज टाइप 2 का खतरा भी 11 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

डायबिटीज में कौन से चावल खा सकते हैं?

डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो जिन लोगों का शुगर लेवल हाई रहता है या डायबिटीज है उन्हें सफेद चावल खाने से बचना चाहिए। आप कभी स्वाद के लिए दूसरे राइस खा सकते हैं। वो भी बहुत सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए।

  • ब्राउन राइस- डायबिटीज के मरीज ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो है। ब्राउन राइस में फाइबर ज्यादा होता है। जिससे ये धीरे-धीरे पचता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है।
  • समा के चावल- डायबिटीज में समा के चावल कभी कभी खा सकते हैं। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है। समा के चावल खाने से ग्लूकोज लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। आप व्रत में इन्हें आसानी से खा सकते हैं।
  • बासमती चावल- कभी बहुत सीमित मात्रा में आप बासमती चावल भी खा सकते हैं। इसकी वजह है इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स। बासमती चावल का GA 50-52 के बीच पाया जाता है। इससे शुगर लेवल शूट नहीं करता।
  • रेड राइस- लाल रंग के चावल शुगर के मरीज खा सकते हैं। रेड राइस का GA 55 के आसपास होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज इसे खा सकते हैं। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी ज्यादा होते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सर्दियों में किस समय पीना चाहिए नारियल का पानी? सेहत को मिल सकते हैं ये गजब के फायदे
सर्दियों में किशमिश को भूनकर खाएं, जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याओं का रामबाण इलाज
सर्दियों में नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल बस डायबिटीज के मरीज आज़मा लें बाबा रामदेव के ये बेहतरीन उपाय
बच्चों की अच्छी मेंटल ग्रोथ के लिए क्या खिलाएं, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे शरीर और दिमाग को बनाएं मजबूत
अनहेल्दी डाइट और स्ट्रेस: आपकी याददाश्त को कर रहे हैं प्रभावित
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article HMPV से पैनिक होने की नहीं है जरूरत, कोविड से भी पुराना है ये वायरस, डॉक्टर ने बताया बस इन बातों का रख लें ख्याल
Next Article तिब्बत में भूकंप के बाद चीन ने उठाया बड़ा कदम, माउंट एवरेस्ट के दर्शनीय क्षेत्रों को पर्यटकों के लिए किया बंद

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?