By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > एप्लीकेशन फ्री, इसलिए बड़ी संख्या में बिना तैयारी भर्ती परीक्षा दे रहे युवा
छत्तीसगढ़

एप्लीकेशन फ्री, इसलिए बड़ी संख्या में बिना तैयारी भर्ती परीक्षा दे रहे युवा

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2025 5:11 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन फ्री है, लेकिन कई युवा इसका गलत उपयोग कर रहे हैं। बिना तैयारी के ही परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर युवा गंभीर नहीं है। इसका अंदाजा हाल ही में व्यापमं द्वारा जारी परिणामों को देखकर लगाया जा सकता है।

छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों के लिए साढ़े छह लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। परीक्षा में साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें भी तीन लाख युवाओं को 15 अंक भी नहीं मिले। इसी तरह लैब असिस्टेंट की भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं को शून्य अंक मिले हैं।

प्राप्त आवेदनों के अनुसार, व्यापमं को परीक्षा की तैयारी करनी पड़ती है। संख्या के आधार पर ही प्रश्न पत्रों की छपवाई करवाई जाती है, साथ ही परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जाती है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचते हैं। इससे शासन का आर्थिक नुकसान होता है।

15 नंबर भी नहीं ला पाए 3 लाख परीक्षार्थी

छात्रावास अधीक्षक की भर्ती परीक्षा 15 सितंबर को हुई थी। परीक्षा में शामिल साढ़े तीन लाख अभ्यर्थियों में से मेरिट लिस्ट सिर्फ 51,638 के ही जारी हुए। परीक्षा ‘अ’ और ‘ब’ दो भागों में बांटी गई थी। भाग ‘अ’ कंप्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान पर आधारित था।

इसमें कंप्यूटर का परिचय, उसका उपयोग, प्रिंटर के प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट, सर्च इंजन समेत अन्य पर आधारित 30 सवाल पूछे गए। भाग ‘ब’ में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान समेत अन्य पर आधारित 70 अंक के प्रश्न पूछे गए थे। भाग ‘अ’ में 50 प्रतिशत यानी 15 नंबर हासिल करना जरूरी था। तीन लाख परीक्षार्थियों को इतने अंक भी नहीं मिले।

विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण, प्रतियोगी परीक्षा में शून्य अंक

व्यापमं की तरफ से लैब असिस्टेंट और लैब टेक्नीशियन भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी हुई है। इस परीक्षा में विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण युवाओं ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने की वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को माइनस में अंक मिले।

लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में 32,476 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें 865 को शून्य और 1,600 से अधिक अभ्यर्थियों को मानइस में अंक मिले हैं। यह परीक्षा भी 100 अंकों के लिए हुई थी।

इसमें केमिस्ट्री से 30 अंक, फारेंसिक साइंस से 15, फिजिक्स से 25, बायोलाजी से 30 अंक के सवाल पूछे गए थे। इसी तरह लैब असिस्टेंट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को 10 से भी कम अंक मिले हैं।

Contents
  • 15 नंबर भी नहीं ला पाए 3 लाख परीक्षार्थी
  • विज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण, प्रतियोगी परीक्षा में शून्य अंक
  • सिविल जज भर्ती आवेदन 24 तक
  • 16 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

सिविल जज भर्ती आवेदन 24 तक

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2024 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 57 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सिविल जज के 57 पदों में से सात अनुसूचित जाति, आठ अति पिछड़ा वर्ग और 18 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

वहीं 24 पद अनारक्षित हैं। इस बार पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित सवाल भी पूछे जाएंगे। इसी तरह तीनों नए आपराधिक कानून को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

16 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

प्रारंभिक परीक्षा में इस बार कुल 16 विषयों से सवाल आएंगे। पहले 15 विषय से सवाल पूछे जाते थे। छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान को इस बार शामिल किया गया है। इसी तरह तीनों नया कानून जैसे, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 से भी सवाल आएंगे।

इंडियन पीनल कोड, कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर और इंडियन एवीडेंस एक्ट को हटाकर इनकी जगह तीनों नए कानून को पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। लॉ कोचिंग के एक्सपर्ट नितिन नामदेव का कहना है कि इस बार तीन नए कानूनों को जोड़ा गया है। परंतु सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णय अभ्यर्थियों को पुराने ला से तैयार करना चाहिए।

एक साथ उठी 10 लोगों की अर्थी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कान के इलाज और देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण* 
रायपुर : पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ड्रेगन फ्रूट की राह पर साहिल
10-10 रुपए में मिल रहे ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर्स, जिन्हें आसानी से बनाया जा सकता है ठगी का शिकार
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिलखते परिजन, हर आंख में आंसू… शहीद ड्राइवर तुलेश्वर राणा का गृह गांव में अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें
Next Article वोटिंग प्रतिशत कैसे मिसमैच हो जाते हैं? चुनाव आयोग ने साफ-साफ बता दिया

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?