By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > बिलखते परिजन, हर आंख में आंसू… शहीद ड्राइवर तुलेश्वर राणा का गृह गांव में अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें
छत्तीसगढ़

बिलखते परिजन, हर आंख में आंसू… शहीद ड्राइवर तुलेश्वर राणा का गृह गांव में अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2025 5:05 pm
By
Satyoday Samachar
6 Min Read
Share
SHARE

रायपुर: बीजापुर नक्सली हमले के अगले दिन मंगलवार को शहीदों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। शहीद ड्राइवर तुलेश्वर राणा का पार्थिव शरीर गृह गांव तोकापाल ब्लॉक के आरापुर लाया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। देखिए तस्वीरें।

Contents
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए
  • अमित शाह के बस्तर से लौटने के 19 दिन बाद नक्सली तांडव
  • जवानों के बलिदान पर शुरू हुई राजनीति
  • 26 अप्रैल 2023 को हुई थी बड़ी घटना
  • बड़े धमाके से पहले भी हुआ था विस्फोट
  • सबसे आगे रहते हैं डीआरजी के जवान

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए

इस बीच, दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाईन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री साय सहित उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किया।

अमित शाह के बस्तर से लौटने के 19 दिन बाद नक्सली तांडव

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के 19 दिनों बाद नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। वे तीन दिवसीय दौरे पर 15 दिसंबर को रायपुर आए थे। पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बस्तर गए थे।

दिल्ली लौटने से पहले शाह ने रायपुर में गृह विभाग के अधिकारियों के साथ नक्सली अभियान को गति देने की रणनीति बनाई थी। पुलिस परेड ग्राउंड में गृहमंत्री शाह ने कहा था कि देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा हो जाएगा।

देश के सभी राज्यों से नक्सलवाद के खिलाफ ताबूत में अंतिम कील ठोकने की पूरी तैयारी है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की थी कि हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटें और विकास में योगदान दें। सरकार ने आत्मसमर्पण नीति बनाई है। इसमें समर्पण के बाद हर नक्सली के पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।

 

इसके पहले शाह अगस्त और जनवरी 2024 में भी नक्सल विरोधी अभियान के लिए रोडमैप तैयार कर नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनाई थी।

जवानों के बलिदान पर शुरू हुई राजनीति

  • बीजापुर जिले में जवानों के बलिदान पर राजनीति शुरू हो गई है। कांगेस ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, भाजपा का कहना है कि दुख की घड़ी में कांग्रेस राजनीति न करे।
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस दुख की घड़ी में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। बलिदानियों को नमन करने की बजाए असफलता ढूंढने में लगी है।
  • पांच वर्षों तक कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। वर्तमान में नक्सलवाद के खिलाफ राज्य सरकार बड़ी लड़ाई लड़ रही है। यह समय राजनीति करने का नहीं है।
  • इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जवानों की वीरता पर गर्व है। सरकार के नक्सल मोर्चे पर असमंजस नीति के कारण इतनी बड़ी क्षति उठानी पड़ी है। जवान बलिदान हुए हैं।

26 अप्रैल 2023 को हुई थी बड़ी घटना

पौने दो वर्ष पहले 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी)फोर्स के जवानों पर हमला किया था।

उन्होंने जवानों से भरी गाड़ी को आईआईटी हमले से उड़ाया था। हमले में 11 जवान बलिदान हुए थे। इनमें से 10 डीआरजी के जवान व एक ड्राइवर हैं। नक्सलियों ने रोड के बीचों बीच लैंडमाइन बिछाई हुई थी। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि रोड पर गहरा गड्ढा हो गया था और जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए थे।

 

बड़े धमाके से पहले भी हुआ था विस्फोट

कुटरू में सोमवार को दो विस्फोट हुए थे। पहले विस्फोट की तीव्रता कम थी। इसलिए नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद जवानों को लेने जा रही अन्य गाड़ियों ने यू टर्न ले लिया।

काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर के अनुसार कुटरू के नजदीक सामने से आ रहे वाहन चालक ने विस्फोट में बाल-बाल बचने और फायरिंग होने की जानकारी दी थी। जैसे ही उसने आगे का घटनाक्रम सुना, तुरंत गाड़ी मोड़ दी। नैमेड थाने पहुंचे तो बड़ा ब्लास्ट होने और नौ लोगों के बलिदान की खबर आई।

सबसे आगे रहते हैं डीआरजी के जवान

प्रदेश के नारायणपुर जिले में वर्ष-2008 में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का गठन किया गया था। इसके बाद वर्ष-2013 में सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में भर्तियां की गईं थी। इसमें स्थानीय युवाओं को लिया जाता है। इसमें समर्पण करने चुके नक्सलियों की भी भर्ती होती है। जब भी मुठभेड़ होती है, तो डीआरजी के जवान सबसे आगे खड़े होते हैं।

चुनाव आयोग के एसआईआर की फिर बढ़ी तारीख* : *एमपी, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 18 दिसंबर तक फॉर्म भर जायेंगे*
ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण पर उठा विवाद, विधानसभा में हुआ हंगामा
*कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दिए निर्देश*
IND vs SA Tickets: आज से 800 रुपए में यहां मिलेगी भारत-दक्षिण अफ्रीका वन डे क्रिकेट मैच की टिकट
नेताओं की नाराजगी के बीच स्वास्थ्य मंत्री का बयान: पार्टी का फैसला अंतिम, सबको मानना होगा
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Bijapur Naxal Attack: सबक भूले जवान, इसलिए नक्सलियों को मिल गया मौका
Next Article एप्लीकेशन फ्री, इसलिए बड़ी संख्या में बिना तैयारी भर्ती परीक्षा दे रहे युवा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?