By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > भारत > पीथमपुर में रामकी कंपनी के पास ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले
भारत

पीथमपुर में रामकी कंपनी के पास ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले

Satyoday Samachar
Last updated: January 4, 2025 5:46 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

पीथमपुर में रामकी कंपनी के पास ग्रामीणों ने पथराव किया और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। यह घटना यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने के विरोध में हुई। ग्रामीणों ने कंपनी के पास पथराव किया, जिसमें पुलिस वाहन के कांच फूट गए। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं।

Contents
  • एसडीएम पहुंचे मौके पर
  • प्रमुख सचिव राजेश राजौरा पहुंचे पीथमपुर
  • एनजीटी में लगाई गई याचिका

पीथमपुर(Protest in Pithampur)। पीथमपुर के रामकी कंपनी में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने को लेकर शनिवार सुबह भी विरोध जारी रहा। कंपनी के करीब तारपुरा पहाड़ी के करीब ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने इस पर आंसू गैस के गोले छोड़कर उन पर काबू पाने की कोशिश की। पथराव में पुलिस वाहन के कांच फोड़ दिए गए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भी पुलिस वाहन पर पत्थर बरसाए। शनिवार सुबह से हर जगह पुलिस बंदोबस्त लगा रहा। पीथमपुर में शांति बनी हुई है। सुबह सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुली।

एसडीएम पहुंचे मौके पर

फैक्ट्री पर पथराव के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने लाउड स्पीकर से ग्रामीणों को दी समझाइश, कानून हाथ में नहीं लेने की भी समझाइश दी। पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ कर गांव भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव में अफवाह फैल गई थी कि कंटेनर खोलते वक्त 4 लोग घायल हुए या मृत्यु हो गई है।

प्रमुख सचिव राजेश राजौरा पहुंचे पीथमपुर

आज शाम प्रमुख सचिव राजेश राजौरा भी पीथमपुर पहुंच हैं और ग्रामीणों से बात की। वे नगर पालिका में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को हुए घटनाक्रम के पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

एनजीटी में लगाई गई याचिका

इधर नागरिक उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ.पीजी नाजपांडे और सामाजिक कार्यकर्ता रजत भार्गव ने यूनियन कार्बाइड कचरा निस्तारण मामले में एनजीटी भोपाल में याचिका दायर की है। यह याचिका शनिवार को दायर की गई, जिस पर शीघ्र सुनवाई की मांग की गई है।

रामकी इंडस्ट्रीज पीथमपुर के गेट पर मौजूद नायब तहसीलदार अनीता बरेठा ने बताया सभी कंटेनर हमारी कस्टडी में है किसी भी कंटेनर को खोला नहीं गया है। रामकी फैक्ट्री के पास तारपुरा गांव के बार पुलिस ने बैरिकेड लगाए । ग्रामीणों को गांव में ही रहने को कहा गया है। पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया है। ग्रामीणों को फैक्ट्री के पास नहीं जाने को कहा जा रहा। पुलिस की सख्ती के बाद गांव की गलियां सूनी।

‘BJP पहले अन्याय करती है, फिर झूठे मुकदमे ठोक देती है’, राहुल के खिलाफ FIR पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
सेब बेचने के साथ कस्टमर को चूना भी लगा रहा है शख्स, Video देखकर हो जाएंगे दंग
Bihar: CM नीतीश को लेकर तेजस्वी के RJD में एंट्री बंद वाले बयान पर बवाल, ‘हम NDA में हैं और रहेंगे…’, JDU का जोरदार पलटवार
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट
‘दिल्ली के किसानों से वसूला जा रहा ज्यादा बिजली बिल’, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ने आतिशी को लिखी चिट्ठी
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Israel-Syria Tension: इजरायल को काबू करो! सीरिया के नए नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी ने अमेरिका को भेजा मैसेज
Next Article नवा रायपुर बन रहा आईटी हब, आएंगे 10,000 से ज्यादा रोजगार

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?