By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और अंबिकापुर में कोल्ड वेव, 4 जनवरी से बढ़ेगा तापमान
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और अंबिकापुर में कोल्ड वेव, 4 जनवरी से बढ़ेगा तापमान

Satyoday Samachar
Last updated: January 4, 2025 12:35 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और अंबिकापुर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं से ठंड बढ़ गई। हालांकि, शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

Contents
  • चार से सात जनवरी तक तापमान लगातार बढ़ने की संभावना
  • चक्रवात हुआ सक्रिय
  • इस साल पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

 रायपुर(Chhattisgarh Weather)। उत्तर से आने वाली शुष्क हवाओं से गुरुवार को ठंड ने अपना असर दिखाया। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ठंड के लिए दीवार बन जाएगा। इससे ठंड कम होगी। शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है।

गुरुवार को बलरामपुर प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार जनवरी में ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है, हालांकि विक्षोभ सक्रिय होंगे लेकिन तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। आगामी दो दिनों में विक्षोभ के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है।

चार से सात जनवरी तक तापमान लगातार बढ़ने की संभावना

naidunia_image

  • प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार से सात जनवरी तक लगातार वृद्धि हो सकती है।
  • न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री के आसपास वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में 22 दिसंबर से ठंड गायब होने लगी थी।
  • अब एक जनवरी से फिर पारा तेजी से गिराना शुरू हुआ था, दो दिन की ठंड में ही दिन का पारा बढ़ा है, पारा आठ डिग्री तक गिर गया है।
  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री बीजापुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।
  • शुक्रवार को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 12 डिग्री के आसपास रहेगा।

चक्रवात हुआ सक्रिय

पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती परिसंचरण ईरान के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है, तथा ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जिसके कारण फिर से तापमान बदल गया है।

इस साल पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

पिछले 10 सालों में रायपुर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। हालांकि इसके बाद दिसंबर का तीसरा व चौथा सप्ताह गर्म बीता। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण ऐसा हुआ। ये स्थिति न केवल रायपुर, बल्कि दूसरे इलाकों में भी रही। शुक्रवार को फिर से न्यूनतम तापमान वृद्धि की संभावना है।

12वी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिए मार्गदर्शन*
*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी प्राचार्यों को दो टूक कहा : आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार आना चाहिए*
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित*
शारीरिक दक्षता परीक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं से 8 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित* 
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: PM मोदी ने सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG News: बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या, आरोपियों ने शव सेप्टिक टैंक में फेंक कर दिया था पैक
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लहसुन सब्जी है मसाला नहीं, नीलामी में चलेगी किसानों की मर्जी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?