By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > भारत > Bihar: CM नीतीश को लेकर तेजस्वी के RJD में एंट्री बंद वाले बयान पर बवाल, ‘हम NDA में हैं और रहेंगे…’, JDU का जोरदार पलटवार
भारत

Bihar: CM नीतीश को लेकर तेजस्वी के RJD में एंट्री बंद वाले बयान पर बवाल, ‘हम NDA में हैं और रहेंगे…’, JDU का जोरदार पलटवार

Satyoday Samachar
Last updated: December 31, 2024 5:54 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

Bihar Politics: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगने लगे हैं। चर्चा यह भी चल रही है कि बिहार में एक बार फिर बड़ा खेला होना वाला है। इस सिलसिले में RJD के कुछ नेताओं का बयान भी आई कि नीतीश NDA में अब असहज महसूस कर रहे हैं और वो पलटी मार सकते हैं। मगर दूसरी ओर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashi Yadav) ने ही साफ-साफ कह दिया कि अब नीतीश के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हो गए हैं।

तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया कि अब नीतीश कुमार के लिए राजद और महागठबंधन के दरवाजे पूर तरह बंद हैं। बिहार के सीतामढ़ी में RJD नेता ने कहा कि नीतीश अब रिटायर हो चुके हैं और उनके साथ अब सरकार चलाने का मतलब है कि अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मारना। अब उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वो सरकरा चला पाएं।

नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है-तेजस्वी

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार सिर्फ नीतीश के चेहरे पर चल रही है, जबकि असल में थके हुए और रिटायर अफसर इसे चला रहे हैं। वो खुद कोई फैसले नहीं लेते हैं। उनकी पार्टी के 4 नेताओं ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। जिसमें 2 दिल्ली में और बाकी यहां के हैं, जो फैसले ले रहे हैं। नीतीश कुमार सिर्फ एक चेहरा बनकर रह गए हैं।

तेजस्वी के बयान पर JDU का पलटवार

अब तेजस्वी के इस बयान पर JDU का पलटवार आया है। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि कौन लोग दरवाजा बंद करने की बात कह रहे हैं। उनके एक वरिष्ठ विधायक कह रहें हैं हम स्वागत के लिए खड़े हैं और तेजस्वी यादव दरवाजा बंद की बात कहते हैं। उनकी अब हालात क्या है समझिये। हम NDA में मजबूती से हैं और 2025 चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे।

सेब बेचने के साथ कस्टमर को चूना भी लगा रहा है शख्स, Video देखकर हो जाएंगे दंग
केजरीवाल को खतरा! खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पूर्व सीएम बोले- ‘जाको राखे साइयां…’
ख्वाजा के दर पहुंची पीएम मोदी की चादर, अब अजमेर शरीफ के लिए निकले किरेन रिजिजू
‘इंसानों को जानवर बना संबंध बनाती हैं’ असम की लड़कियों पर टिप्पणी कर फंसा इंफ्लूएंसर, CM सरमा ने लगाई फटकार
भारत के ‘त्रिदेव’ से समंदर में खौफ खाएंगे दुश्मन, पीएम ने देश को समर्पित किए INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर में सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने रौंदा, मौके पर 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
Next Article Chhattisgarh Politics: नए साल में साय सरकार के मंत्रिमंडल में जुड़ेंगे नए चेहरे, बदलेगा राजनीतिक समीकरण

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?