By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > धान उपार्जन केंद्र कोसीर में 276 कट्टा पुराना धान खपाने का प्रयास*
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

धान उपार्जन केंद्र कोसीर में 276 कट्टा पुराना धान खपाने का प्रयास*

Satyoday Samachar
Last updated: January 9, 2026 8:54 pm
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

*धान उपार्जन केंद्र कोसीर में 276 कट्टा पुराना धान खपाने का प्रयास*

*जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई—धान जप्त*

*नोडल अधिकारी सह पटवारी के.के. साहू की सजगता से अवैध धान की हुई जप्ति*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 9 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिले के धान उपार्जन केंद्रों में सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी के.के. साहू, समिति प्रबंधक खगेश जांगड़े एवं प्राधिकृत अधिकारी एस. कुमार चंद्रा द्वारा धान उपार्जन केंद्र कोसीर में किसानों द्वारा लाए गए धान का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान ग्राम भद्रा निवासी किसान घनश्याम महिलाने द्वारा शुक्रवार 9 जनवरी को 110.40 क्विंटल धान का टोकन कटवाया गया। धान की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर नोडल अधिकारी साहू द्वारा तत्काल तहसीलदार कोसीर शनि कुमार पैकरा को उपार्जन केंद्र में उपस्थित होने हेतु सूचना दी गई।

तहसीलदार के मौके पर पहुंचने के पश्चात उपस्थित गवाहों के समक्ष धान का परीक्षण किया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि किसान द्वारा लाए गए धान में पुराना धान शामिल है। जांच में पाया गया कि कुल 276 कट्टा धान पुराना है, जिसे समर्थन मूल्य पर विक्रय करने की मंशा से उपार्जन केंद्र में लाया गया था।

पूरे घटनाक्रम को गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा में विधिवत दर्ज किया गया। पंचनामा तैयार कर तहसीलदार शनि पैकरा द्वारा पुराना धान होने की पुष्टि किए जाने के पश्चात नियमानुसार 276 कट्टा धान को जप्त किया गया तथा संबंधित विभाग को प्रकरण से अवगत कराया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी अथवा नियम उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोडल अधिकारी, तहसीलदार, समिति प्रबंधक एवं प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पंडवानी महासम्मेलन : पंडवानी एक ऐसी विधा, जिसके जरिए छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान- सीएम साय
CG Rajyotsav 2025: सुन रहा है न तू… तेरी गलियां… जैसे सुपरहिट गानों के सिंगर अंकित तिवारी आज बांधेंगे समा, अनुराग धारा की होगी मनमोहक प्रस्तुति
रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार: CBI का बड़ा एक्शन, 2.36 करोड़ रुपये जब्त, कमांडिंग ऑफिसर पत्नी पर भी लगे गंभीर आरोप
8 % कम बजट में होगा महादेव घाट कॉरिडोर का काम, मंजूरी के लिए नगर निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
*मोबाइल में ठगी से बचने के लिए व्हाट्सएप में. apk (एपीके) फाईल न खोलें
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिलाईगढ़ ब्लॉक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने एसआईआर दावा आपत्ति सुनवाई का किया अवलोकन*
Next Article भारतीय प्रवासी दिवस: कई देशों में जाकर बस गए छत्तीसगढ़ियां, उद्योग, व्यापार, चिकित्सा से लेकर राजनीति में भी बनाया नाम, चरण दास महंत के भी परदादा जा बसे थे असम में…

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?