By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > *बिलाईगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा*
Blogछत्तीसगढ़देशबिलाईगढ़

*बिलाईगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा*

Satyoday Samachar
Last updated: January 8, 2026 8:42 pm
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

*बिलाईगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली भव्य शोभायात्रा*

बिलाईगढ़। नगर बिलाईगढ़ के धाराशिव रोड क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर की महिलाओं ने लाल-पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर श्रद्धा भाव से यात्रा में सहभागिता की, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

यह धार्मिक आयोजन 08 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस कलश यात्रा, पीठ पूजन एवं कथा प्रारंभ किया गया।

कथा के दौरान श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रेरक प्रसंगों— परीक्षित जन्म, वराह अवतार, ध्रुव चरित्र, वामन अवतार, रामकथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाललीलाएं, कंस वध, रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र—का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

इस पावन आयोजन में प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अनिल शुक्ला जी कथा वाचन कर रहे हैं, जो अपनी ओजस्वी वाणी और मधुर संगीतात्मक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में निमग्न कर रहे हैं।

आयोजन के मुख्य यजमान डॉ. दिवाकर देवांगन एवं श्रीमती रामशिला देवांगन हैं। कथा का आयोजन उनके निज निवास धाराशिव रोड, बिलाईगढ़ में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में देवांगन परिवार सहित क्षेत्र के अनेक धर्मप्रेमी नागरिकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मानुरागी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

विधानसभा बजट सत्र के नौवें दिन, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर पेश करेंगे दो महत्वपूर्ण अशासकीय संकल्प…
CG News : 10वीं-12वीं कक्षा की कल से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू, अनुपस्थिति पर नहीं मिलेगा दोबारा मौका
धर्मान्तरण के खिलाफ आदिवासी क्षेत्र में आक्रोश, सर्व समाज ने रैली निकालकर सरकार से रखी मांग…
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और RSS की बैठक के कारण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव टला
कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में किसानों की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिका ने उतारे विवादित इलाके में एयरक्राफ्ट ‘लिंकन’, ट्रंप ने दिए संकेत, मिडिल ईस्ट भी भेजा जा सकता है!
Next Article कलेक्टर संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ के मणिकंचन केंद्र का किया निरीक्षण; महिलाओं के ‘वूमेन फॉर ट्री’ अभियान को सराहा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?