By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > *अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे
Blogछत्तीसगढ़देश

*अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे

Satyoday Samachar
Last updated: January 7, 2026 6:36 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

*अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करें : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*

*सभी सीएमओ को शहरों के सफाई, पेयजल और लाईट दुरूस्ती के निर्देश* 

*कलेक्टर ने जारी डीओ के आधार पर समितियों से धान उठाव करने के दिए निर्देश* 

*एसआईआर दावा आपत्ति अवधि कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश* 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में प्रगतिरत कार्यों और मांग तथा शिकायत के समाधान के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में समय सीमा का समीक्षा बैठक लिया। जनशिकायत पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति अधिकारियों से पूछकर कलेक्टर ने शीघ्र समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवेदक को स्थिति के बारे में समझाएं और लिखित में सूचना दें कि पात्र होने पर संबंधित योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए पात्र हितग्राही विधिवत आवेदन संबंधित कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन जमा करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. कन्नौजे ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का दावा आपत्ति सुनवाई और निराकरण कार्य को सभी अधिकारी-कर्मचारी प्राथमिकता से करें। सभी अपने क्लस्टर में मतदाताओं के समस्याओं का निराकरण करें। कलेक्टर ने धान खरीदी का समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी प्रति शनिवार को धान उपार्जन केन्द्र में जाकर स्टॉक का मिलान करें। बफर स्टॉक ज्यादा होने पर मार्कफेड से राइस मिलर्स को जारी डीओ के आधार पर प्राथमिकता से धान उठाव करने के लिए सभी अधिकारी खाद्य, मार्कफेड और सहकारिता संयुक्त रूप से समन्वय में कार्य करें ताकि धान खरीदी कार्य निरंतर सुचारू रूप से संचालित रहे।

कलेक्टर ने अपेक्स बैंक के प्रबंधक को कहा कि किसानों के भुगतान कार्य में कोई परेशानी नही आनी चाहिए इसका विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने सभी उड़नदस्ता टीम को सभी क्षेत्रों में अवैध धान भंडारण, परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ सहित जिले के नगर पंचायतों सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़, बरमकेला और सरिया में अवैध कब्जा को हटाते हुए गली मोहल्ले में साफ सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण, प्रकाश व्यवस्था को सुधार करते हुए प्रतिदिन सुबह कार्य निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

आगामी 26 जनवरी, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना, जिला अस्पताल निर्माण, संयुक्त जिला कार्यालय, स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र, पीएमश्री स्कूल निर्माण, अपार आईडी, सरस्वती सायकल वितरण, आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत आश्रम छात्रावास के बालक बालिकाओं के हेल्थ चेकअप, एनीमिया जांच, विभिन्न विकास प्राधिकरणों के प्रगति कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि राजस्व कार्य नक्शा बंटाकन, फौती नामांतरण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पेंशनर रिपोर्ट, पेंशनरों के बैंक खाता से मोबाइल नंबर सीडिंग, ईऑफिस आदि के कार्यों का समीक्षा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

पंडवानी महासम्मेलन : पंडवानी एक ऐसी विधा, जिसके जरिए छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान- सीएम साय
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने रात 10 बजे किया प्री और पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सरसीवा का आकस्मिक निरीक्षण*
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को न्यू ईयर का गिफ्ट, सरकार ने ट्रेवल अलाउंस सीधे तीन गुना बढ़ाया
Mahabharata Story: पुत्रमोह में आकर गांधारी ने तोड़ी थी प्रतिज्ञा, फिर भी नहीं बचा सकी दुर्योधन की जान
*धान बिक्री की राशि का उपयोग कर किसान प्रदीप पटेल खरीदेंगे ट्रैक्टर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article समितियों से धान उठाव, रिसायकलिंग एवं मिलिंग में अनियमितता बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*
Next Article कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तीर्थ यात्रियों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?