By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > रायपुर : बिहान योजना से तय हुआ दिल्ली तक का सफर, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी-लता साहू’
Blogछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : बिहान योजना से तय हुआ दिल्ली तक का सफर, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी-लता साहू’

Satyoday Samachar
Last updated: January 6, 2026 11:32 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

टेंट-कैटरिंग व्यवसाय शुरू कर पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल

रायपुर, 06 जनवरी 2026

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना आज जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव की सशक्त मिसाल बन चुकी है। इसी योजना से जुड़कर कबीरधाम जिले के ग्राम सेमो की लता साहू ने अपने आत्मविश्वास, परिश्रम और महिला स्व-सहायता समूह की ताकत से सफलता की प्रेरक कहानी लिखी है। लता साहू की आर्थिक स्थिति पहले सामान्य थी। सीमित आय के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता था। ऐसे समय में उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया, जो उनके जीवन का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल बचत की आदत पड़ी, बल्कि समूह के माध्यम से आजीविका ऋण भी प्राप्त हुआ। इस ऋण राशि का सदुपयोग करते हुए लता साहू ने टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय की शुरुआत की। प्रारंभ में छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह व्यवसाय धीरे-धीरे उनकी आय का स्थायी और मजबूत साधन बन गया। समय पर कार्य, गुणवत्ता और निरंतर मेहनत के बल पर उनका व्यवसाय लगातार आगे बढ़ता गया, जिससे उनकी मासिक एवं वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। आज लता साहू “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जाती हैं। वे न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं, बल्कि अपने परिवार की जरूरतों को आत्मसम्मान के साथ पूरा करने में भी सक्षम बनी हैं।

लता साहू की सफलता ने महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। आज कई महिलाएं उन्हें आदर्श मानकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। लता साहू कहती हैं कि “बिहान योजना ने मुझे आत्मविश्वास दिया। समूह की ताकत और सही मार्गदर्शन से मैं आज अपने पैरों पर खड़ी हूं। आज लता साहू पूरे कबीरधाम जिले के लिए प्रेरणा और मिसाल बन चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

बाइक के पास पड़ा मिला युवक का शव, अपराध की गूंज से इलाके में सनसनी
*निरंतर पढ़ाई करें, गणित का अभ्यास बारबार करें: प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता
महाकुंभ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन, पहुंच रही है भारी भीड़
PM मोदी का बिलासपुर दौरा: LIVE देखिए ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
CG News : घर से दौड़ते-दौड़ते भागी छात्रा, फिर नदी में कूदकर दे दी जान, घर में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से हरिशंकर पटेल की बदली तकदीर
Next Article रूस से तेल खरीद पर घिर गई Reliance ? Bloomberg की रिपोर्ट पर कंपनी का बड़ा जवाब, जानिए पूरा मामला Top 0.5%

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?