By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > सुशासन के 2 वर्षों में आधारभूत आवश्यताओं को धरातल में लाने की मिल रही कामयाबी*
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

सुशासन के 2 वर्षों में आधारभूत आवश्यताओं को धरातल में लाने की मिल रही कामयाबी*

Satyoday Samachar
Last updated: December 28, 2025 7:35 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

*सुशासन के 2 वर्षों में आधारभूत आवश्यताओं को धरातल में लाने की मिल रही कामयाबी*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में बदलता हुआ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला*

*जिला मुख्यालय सारंगढ़ को नये रूप में संवारने का कार्य जोरों पर*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 दिसंबर 2025/जिले के निर्माण हुए 3 वर्ष बीत गए, जिसमें सुशासन के 2 वर्षों के कार्यों को धरातल में पूरा करने का कार्य पिछले 9 माह से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के नेतृत्व में किया जा रहा है जिससे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले ने अपनी नई पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

*सारंगढ़ से सराईपाली रोड मरम्मत नेशनल हाइवे मरम्मत पूर्ण* 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सीमा टिमरलगा से सराईपाली रोड में अंतिम गांव तक नेशनल हाइवे का मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें बीच बीच में रोड को सीधा करने का कार्य शेष है। इसी प्रकार दानसरा से टिमरलगा के रोड में दरारे भी मरम्मत होंगे। आगामी दिनों में ये कार्य पूरे होंगे।

*सारंगढ़ से बलौदाबाजार नेशनल हाइवे सड़क मरम्मत*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निरंतर बैठक और रणनीति से सारंगढ़ से बलौदाबाजार रोड में नेशनल हाइवे सड़क मरम्मत का कार्य किया गया।

*सारंगढ़ हरदी दानसरा बायपास एनएच सड़क निर्माण*

सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास का नेशनल हाइवे का नया सड़क का अंतिम डामरीकरण हो गया जिसे विगत 2 माह में काम कराया गया है। इस दौरान जल जीवन मिशन का नाली निर्माण, वन विभाग द्वारा पेड़ कटाई, नगरपालिका सारंगढ़ का पाईप मरम्मत सहित विद्युत खम्भो और ट्रांसफार्मर का व्यवस्थापन शामिल था। दानसरा में अवैध कब्ज़ा को हटाया गया और नाली निर्माण चल रहा है, जिसके कारण 400 मीटर का काम शेष है।

*खेलभांठा मैदान के 2 ओर लोहे की जाली, गेट और स्टेज निर्माण*

जिला मुख्यालय सारंगढ़ के किसी भी बड़े आयोजन और खिलाड़ियों के लिए एक मात्र स्थान खेलभांठा मैदान है, जिसमें राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के मुख्य समारोह निश्चित है, जो खुला था। खिलाड़ियों को इससे परेशानी होती थी। इन सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने 2 दिशा में लोहे की जाली और गेट लगवाया। स्टेज का निर्माण चल रहा है जिससे बरसात के दिनों में भी पंडाल की जरूरत नहीं होगी।

*सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था*

सारंगढ़ के लोहारिन डबरी के मेन रोड में दीवाल और विद्युत व्यवस्था का कार्य विगत 6 माह से प्रारम्भ किया गया था, जो लगभग पूर्ण है। इससे दुर्घटना में कमी और तालाब को सुंदरता मिली है।

*रेंजर पारा पुलिया में बेरीकेटिंग और विद्युत व्यवस्था*

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर नेशनल हाइवे ने पुलिया के दोनों ओर धातु का बेरीकेटिंग लगाया है, वहीं नगरपालिका द्वारा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था किया गया है।

*भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक सड़क निर्माण*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय के भारत माता चौक से तहसील कार्यालय तक के ख़राब सड़क को नया सड़क बनाने का कार्य नगरपालिका को अल्टीमेटम देकर पूरा कराया।

*तुर्की तालाब के पास गुमठी ठेलों का व्यवस्थापन*

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर एसडीएम और नगरपालिका की टीम ने सभी ठेलों और गुमठी संचालकों को गायत्री मंदिर रोड से हटाकर एसबीआई बैंक के सामने खाली प्लाट पर व्यवस्थापन कराया, जो आज पिछले 6 माह से सुव्यवस्थित चल रहा है।

*मेन रोड से टैक्सी और फल दुकानों को हटाकर किनारे में स्थान दिया गया*

सारंगढ़ बस स्टैंड से सरसीवा और कोसीर के लिए टैक्सी स्टैंड सूरज होटल और पेट्रोल पम्प के सामने फल दुकाने होने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी, जिसे पुराना नगरपालिका भवन के प्लाट में अस्थाई संचालन करने के लिए दिया गया है। इसी प्रकार यहां नगरपालिका भवन के सामने फल दुकानों को मेन रोड से पीछे किया गया ताकि रोड से आवागमन में बाधा उत्पन्न नहीं हो।

*2 यात्री प्रतीक्षालय*

सारंगढ़ बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय की कमी को देखते हुए विगत 6 माह में निर्माण प्रारम्भ हुआ और 2 यात्री प्रतीक्षालय अब बन गया है, जिससे यात्रियों को रायपुर और बिलासपुर, रायगढ़ की ओर जाने वाले गेट के पास बैठने के लिए एक निश्चित स्थान मिला है।

राजधानी रायपुर में राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 जनवरी को आयोजित
CM साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, इंक्रीमेंटल प्रणाली की समाप्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए जताया आभार
मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल
रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर… रायपुर का मामला
सूरज जैसा बनना है तो मेहनत करना होगा, सूरज जैसा तपना होगा – कलेक्टर डॉ कन्नौजे* 
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पूर्व मंत्री डहरिया लवन के कार्यक्रम में 
Next Article CM साय ने साल 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन: ‘महतारी गौरव वर्ष’ और सशक्त-समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित है इस वर्ष का कैलेंडर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?