By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > बड़ी खबर: ड्रग डीलर्स के निशाने पर राजधानी की न्यू ईयर पार्टियां, दूसरे राज्यों से हो रही सप्लाई, एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने दबोचा
Blogक्राइमछत्तीसगढ़देश

बड़ी खबर: ड्रग डीलर्स के निशाने पर राजधानी की न्यू ईयर पार्टियां, दूसरे राज्यों से हो रही सप्लाई, एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Satyoday Samachar
Last updated: December 28, 2025 7:28 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रही न्यू ईयर पार्टियां ड्रग डीलर्स के निशाने पर हैं. रायपुर समेत आउटर इलाकों में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारी धड़ल्ले से चल रही है. ऐसे में पुलिस भी नशे के खिलाफ अलर्ट मोड पर है. रविवार दोपहर को पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत राजधानी के पंड्री इलाके से एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 23.82 ग्राम MDMA के साथ धर दबोचा है. वहीं एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया तस्कर राजस्थान निवासी है और वह विभिन्न जगहों पर नए साल के सेलिब्रेशन पार्टियों में MDMA की सप्लाई करने रायपुर पहुंचा था. इधर रायपुर क्राइम ब्रांच की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति पंड्री थाना क्षेत्र में सांइस सेंटर रोड स्थित एक गराज के पास मादक पदार्थ खबाने की फिराक में खड़ा है. जिसके बाद एंटी क्राइम, एंटी साइबर और और पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया. वहीं उसका एक साथी तस्कर मौके से बच निकला.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश बिश्नोई निवासी जोधपुर (राजस्थान) बताया और स्वीकार किया कि वह यह ड्रग्स राजस्थान से लेकर रायपुर आया था. आरोपी ने बताया कि नववर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में इसकी सप्लाई करने की योजना थी.

3.42 लाख रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 5 एटीएम कार्ड और 1,900 रुपये नकद जब्त किए हैं. जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.42 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 363/25 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सप्लाई और रिसीव नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

27 February Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
CG BREAKING : नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर ने जिप्शम से भरे ट्रक को मारी टक्कर, चालक की जलकर मौत
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे बजट पेश
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से योजनाओं का पूरा लाभ देने के निर्देश दिए*
दिल्ली-घर में आग लगी, सेकेंड फ्लोर से कूदे 6 लोग:2 महिलाएं, 3 युवक और एक नाबालिग अस्पताल में भर्ती; गैस लीक होने से हादसा
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारतीय योग संस्थान को मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार, राम मंदिर में मनाया गया उत्सव…
Next Article पूर्व मंत्री डहरिया लवन के कार्यक्रम में 

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?