By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog >  *कलेक्टर ने किसानों से की सीधी बात, धान बिक्री में कोई समस्या नहीं*
Blogछत्तीसगढ़सारंगढ़

 *कलेक्टर ने किसानों से की सीधी बात, धान बिक्री में कोई समस्या नहीं*

Satyoday Samachar
Last updated: December 23, 2025 9:15 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

*ओड़िशा सीमावर्ती धान खरीदी केंद्र लुकापारा और सांकरा का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण*

 *कलेक्टर ने किसानों से की सीधी बात, धान बिक्री में कोई समस्या नहीं*

 *कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे का कोचियों, अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के सख्त निर्देश*

*कलेक्टर ने सिर्फ वास्तविक किसानों से धान खरीदने के दिए निर्देश*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 22 दिसंबर 2025/बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सरिया तहसील के लुकापारा और सांकरा धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने औचक निरीक्षण किया। धान खरीदी की व्यवस्था, टोकन स्थिति, गेट पास एवं तौल प्रक्रिया की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ने कलेक्टर को जानकारी दी कि कुल 48 किसानों का टोकन कटा है तथा गेट पास की प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूर्ण है। पिछले वर्ष यहां 1607 किसानों का पंजीयन था, जबकि इस वर्ष कुल 1640 किसान पंजीकृत हैं। इस प्रकार 37 किसानों की वृद्धि हुई है। पटवारी द्वारा बताया गया कि बंटवारे की प्रक्रिया के कारण किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।

कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से धान खरीदी की सुविधा और किसी प्रकार की समस्या के संबंध में बात की। लुकापारा निवासी किसान चिन्नी राम ने कलेक्टर को बताया कि उनके पास लगभग 30 एकड़ भूमि है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी धान की पैदावार अच्छी हुई है और 172 क्विंटल धान की बिक्री किया है। इस वर्ष जून माह में खेती की गई थी, बारिश कम होने के कारण फसल जल्दी पक गई और समय से कटाई हो गई, जिससे उपज अच्छी हुई है।

इसके बाद कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सांकरा का निरीक्षण किया। यहां किसान जागेंद्र ने बताया कि उनके पास 11 एकड़ भूमि है और इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक धान का उत्पादन हुआ है। किसान सूरज साहू ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ भूमि है और उन्होंने लगभग 88 क्विंटल धान की बिक्री की है। कलेक्टर द्वारा तौल व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि तौल सही तरीके से की जा रही है और किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में केवल स्थानीय और वास्तविक किसानों का ही धान खरीदा जाए। दूसरे राज्य का धान किसी भी स्थिति में केंद्रों पर नहीं आना चाहिए। उन्होंने ओडिशा बॉर्डर से लगे होने के कारण चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखने तथा हर समय कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बाहरी कोचियों का धान खरीदने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से मजबूत हो रहा किसानों का आर्थिक आधार
भोजपुर और कुटेला में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए 26 नवंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित*
भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढाेंगी, कहा – बाबा चंदा लेना बंद करें…
दर्दनाक हादसा: परीक्षा के बाद घर लौट रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत
बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने मोहदी सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*
Next Article प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा- हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा रहेंगे स्मरणीय

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?