By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > रायपुर : सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रसर
Blogछत्तीसगढ़देशरायपुर

रायपुर : सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रसर

Satyoday Samachar
Last updated: December 17, 2025 9:54 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: इस वर्ष 17,881 किसान लाभान्वित

शाकम्भरी योजना अंतर्गत किसानों को अधिकतम 75 प्रतिशत अनुदान

3234 किसानों को मिला लाभ

रायपुर, 17 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन एवं बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रयासों से अब प्रदेश सब्जि उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। बता दें कि पहले जहां किसान केवल धान की खेती के भरोसे ही रहता था वहां अब सब्जि उत्पादन की ओर रुचि बढ़ रही है। यह सब संभव हो पा रहा है, राज्य और केंद्र शासन द्वारा अलग अलग योजनाओं के तहत किसानो को उन्नत सब्जि बीज तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अन्तर्गत संचालित पारदर्शी चैम्पस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई ड्रीप एरिगेशन सिस्टम पलब्ध कराने से सब्जी की खेती में बढ़ोत्तरी हो रही हैं वहीं सब्जी उत्पादक किसान आर्थिक रूप से समृद्ध भी हो रहे है। ड्रीप सिस्टम जो ‘‘पर ड्राप मोर क्रॉप‘‘ पर आधारित है अर्थात ड्रीप सिस्टम के माध्यम से पौधे को आवश्यक पानी एवं अन्य वांछित पौष्टिक सामग्री सीधे पौधे पर ही जाता है जिससे पानी एवं अन्य सामग्री की बर्बादी नही होती, साथ-ही-साथ किसानों को श्रमिक लागत कम होने से किसानों की आर्थिक क्षति कम होती है तथा मुनाफा में वृद्धि होती है।

उन्होंने बताया कि राज्य बीज निगम द्वारा किसानों को शासकीय अनुदान अधिकतम 55 प्रतिशत पर किसानों को ड्रीप एवं स्प्रिंकलर उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में रबी फसल दलहन/तिलहन जैसे चना फसल किसानों द्वारा स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई का भरपुर लाभ लिया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में कुल 17881 कृषकों को (ड्रीप 3281 एवं स्प्रिंकलर 14600) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत ड्रीप/स्प्रिंकलर सिस्टम अनुदान पर प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण करने में सहयोग किया गया है जो वित्तीय वर्ष समाप्ति तक निरंतर जारी रहेगा।

निगम के माध्यम से कृषको द्वारा खरीफ एवं रबी सीजन को उन्नत किस्म के मांग आधारित बीज तो प्राप्त किये ही जा रहे है साथ ही साथ चैम्पस ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से शाकम्भरी योजना के अंतर्गत स्वयं की इच्छानुसार पसंद के सिंचाई पम्प का भी लाभ लिया जा रहा है। शाकम्भरी योजना अंतर्गत किसानों को अधिकतम अनुदान 75 प्रतिशत पर उनके द्वारा आवेदित मेक/मॉडल/ब्रांड के सिचाई पंप उपलब्ध कराया जाता है। विशेष बात यह है जिन किसानों के खेती में विद्युत व्यवस्था नहीं है उनके द्वारा डीजल पम्प चुनने का भी विकल्प उपलब्ध है। सिंचाई पम्पों में मोनोब्लॉक/विद्युत पम्प/पेट्रोल/डीजल पम्प/ओपनवेल सबमर्सिबल पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर किसानों के लिये उपलब्ध है।

बीज निगम द्वारा वर्तमान में इस वर्ष 3234 किसानों को शासकीय अनुदान पर लाभांवित किया गया है। वित्तीय वर्ष समाप्ति तक लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक किसानो को लाभान्वित किया जाएगा।

गर्भवती महिला हेमलता साहू ने किया फीता काटकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ*
संदिग्ध हालत में महिला की लाश मंदिर के पास मिली, जांच में जुटी पुलिस
CG Vidhansabha Winter Session : शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा, कांग्रेस ने किया कार्यवाही का बहिष्कार…
Chhattisgarh News: पहनाई थी जूतो की माला, बनाया था Video… अब कोर्ट से मिली ये सजा
*अमीन पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर : रायपुर-बिलासपुर हाइवे : ब्लैक स्पॉट्स में अंडरपास और सर्विस लेन निर्माण, हाइवे को मवेशीरहित बनाने की कोशिश
Next Article CG News : RTE के तहत प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव, प्राइवेट स्कूलो में अब पहली कक्षा से होगा एडमिशन

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?