By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > Raipur News : सफाई में लापरवाही पर एक्शन, एजेंसी का ठेका निरस्त
Blogछत्तीसगढ़देश

Raipur News : सफाई में लापरवाही पर एक्शन, एजेंसी का ठेका निरस्त

Satyoday Samachar
Last updated: December 16, 2025 10:00 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. नगर निगम जोन-9 कमिश्नरी के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की लचर सफाई व्यवस्था के कारण सफाई एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया. जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा ने बताया कि यहां पिछले एक महीने से सफाई का बुरा हाल था, शिकायत और निरीक्षण के बाद अनुबंधित एजेंसी स्वच्छ संकल्प की संचालक वीणा सेंद्रे को तीन बार नोटिस देकर व्यवस्था सुधारने अल्टीमेटम दिया गया. इस कॉलोनी में लगभग 1500 परिवार निवास करते हैं. इनके द्वारा निकाला गया कचरा और यहां तक कि नालियों की सफाई का कचरा भी महीनों नहीं उठाया जाता था. वस्तुस्थिति से निगम आयुक्त विश्वदीप को अवगत कराया गया.

Contents
  • 15 की जगह कभी 5 या 8 कर्मचारी
  • मोवा-सड्डू क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल होगी

जोन कमिश्नर शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को आयुक्त ने स्वयं अधिकारियों के साथ जाकर कचना बीएसयूपी कॉलोनी की दशा देखी, तदुपरांत उन्होंने एजेंसी का ठेका निरस्त कर उसकी अमानती राशि राजसात करने का आदेश दिया. इसी के

साथ उन्होंने सोकरा नाला के आसपास हुए कब्जे को देखकर इस पर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश जोन कमिश्नर को दिया. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व लोक लेखा समिति द्वारा कुछ साल पहले इसी बीएसयूपी कॉलोनी का दौरा करके यहां की व्यवस्था पर कलेक्टर और निगम आयुक्त को निर्देश जारी किया गया था. इसके बाद यहां की सफाई के लिए निगम की ओर से अतिरिक्त सफाई कामगारों का ठेका भी किया गया. इसके बावजूद यहां की व्यवस्था नहीं सुधरने पर अब सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की गई.

15 की जगह कभी 5 या 8 कर्मचारी

जोन कमिश्नर शर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार नोटिस के बावजूद सफाई एजेंसी ने यहां अनुबंधित 15 सफाई कामगारों की ड्यूटी नहीं लगाई. जोन के सफाई अधिकारी ने औचक निरीक्षण में भी यहां कभी 5 तो कभी 8 कर्मचारी ही सफाई करते पाये. इसकी रिपोर्ट तैयार करके आयुक्त को भेजने के बाद ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की गई.

मोवा-सड्डू क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल होगी

जोन कमिश्नर ने कहा कि मोवा और सड्डू क्षेत्र के वार्डों में भी बीएसयूपी कॉलोनियां हैं. यहां के लिए भी जोन के सफाई अधिकारी को औचक निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है. सड्डू एरिया में खालबाड़ा एवं अन्य झुग्गी बस्तियों के परिवारों को बीएसयूपी मकानों में विस्थापित किया गया है. यहां भी सफाई को लेकर शिकायतें अब आने लगी हैं.

भूपेश बघेल के घर CBI की छापेमारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
जमीन विवाद में चाचा बना कातिल, हत्या कर झारखंड भागा, अब पुलिस की गिरफ्त में
‘ऐसे लोगों को तो चुनाव लड़ने ही नहीं देना चाहिए’, दिल्ली दंगों के आरोपी की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी’ऐसे लोगों को तो चुनाव लड़ने ही नहीं देना चाहिए’, दिल्ली दंगों के आरोपी की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
यातायात जागरूकता अभियान: पुलिस ने पहले चालकों को दी समझाइश, फिर नि:शुल्क पहनाया हेलमेट…
नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल जवान एयरलिफ्ट, गरियाबंद जंगलों में एक नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पूर्व एसपी आशुतोष सिंह सीबीआई में और पुष्कर शर्मा आईबी में देंगे सेवा*
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?