By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस आज, अंग्रेजी हुकूमत ने 1857 को रायपुर के बीच चौक में दी थी फांसी
Blogछत्तीसगढ़देश

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस आज, अंग्रेजी हुकूमत ने 1857 को रायपुर के बीच चौक में दी थी फांसी

Satyoday Samachar
Last updated: December 10, 2025 11:56 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह (Shaheed Veer Narayan Singh) की आज पुण्यतिथि है। 10 दिसंबर 1857 को अंग्रेजों ने रायपुर के बीच चौक (वर्तमान जय स्तंभ चौक) पर उन्हें फांसी दे दी थी। इस दिन को प्रदेशभर में उनके साहस, बगावत और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

Contents
  • अकाल में अनाज लूटकर ग्रामीणों में बांटा
  • अंग्रेजों ने किया गिरफ्तार, लेकिन किसान छुड़ाकर ले गए
  • अंग्रेजों से लड़ने के लिए बनाई खुद की सेना
  • रायपुर के जय स्तंभ चौक पर दी गई फांसी
  • कौन थे वीर नारायण सिंह?

अकाल में अनाज लूटकर ग्रामीणों में बांटा

इतिहासकार बताते हैं कि 1856 में लगातार 3 साल तक लोगों को अकाल का सामना करना पड़ा। इससे इंसान और जानवर दोनों दाने-दाने के लिए तड़प रहे थे। तब नारायण सिंह ने अनाज भंडार से अनाज लूटकर ग्रामीणों में बांटवाया था। सोनाखान इलाके में एक माखन नाम का व्यापारी था, जिसके पास अनाज का बड़ा भंडार था। इस अकाल के समय माखन ने किसानों को उधार में अनाज देने की मांग को ठुकरा दिया। तब ग्रामीणों ने नारायण सिंह से गुहार लगाई। इसके बाद जमींदार नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने व्यापारी माखन के अनाज भंडार के ताले तोड़ दिए और अनाज ग्रामीणों में बांट दिया।

अंग्रेजों ने किया गिरफ्तार, लेकिन किसान छुड़ाकर ले गए

व्यापारी माखन ने इस घटना की शिकायत रायपुर के डिप्टी कमिश्नर इलियट से कर दी। इसके बाद 24 अक्टूबर 1856 को नारायण सिंह को सम्बलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन यह गिरफ्तारी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। संबलपुर के राजा सुरेन्द्रसाय और किसानों की मदद से नारायण सिंह को अंग्रेजों की कैद से बाहर निकाल लिया गया। इससे अंग्रेज प्रशासन भड़क उठा और उन्हें पकड़ने के लिए बड़ी सेना भेजी गई।

अंग्रेजों से लड़ने के लिए बनाई खुद की सेना

नारायण सिंह ने सोनाखान में अंग्रेजी सेना से लड़ने के लिए 900 लोगों की अपनी टुकड़ी तैयार की। कई दिनों तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष चला। लेकिन दुर्भाग्यवश देवरी के जमींदार जो रिश्ते में नारायण सिंह के चाचा थे उन्होंने अंग्रेजों की सहायता की। इसके बाद अंग्रेज अधिकारी स्मिथ ने सोनाखान को चारों तरफ से घेर लिया और नारायण सिंह को पकड़ लिया।

रायपुर के जय स्तंभ चौक पर दी गई फांसी

इसके बाद अंग्रेजी हुकूमत ने 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जय स्तंभ चौक में सार्वजनिक रूप से वीर नारायण सिंह को फांसी दे दी। लेकिन उनकी शहादत अंग्रेजों के लिए बड़ा झटका साबित हुई। छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह की चिंगारी और तेज हो गई। ग्रामीणों और क्रांतिकारियों ने जगह-जगह अंग्रेजी सत्ता का विरोध शुरू कर दिया।

कौन थे वीर नारायण सिंह?

शहीद वीर नारायण सिंह का जन्म 1795 में बलौदाबाजार जिले के छोटे से गांव सोनाखान में हुआ था। उनके पिता गांव के जमींदार थे और इतिहास में दर्ज है कि उनके पूर्वजों की लगभग 300 गांवों तक जमींदारी थी। वर्तमान बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सोनाखान क्षेत्र के जमींदार वीर नारायण सिंह बिंझवार 1857 की क्रांति के समय अंग्रेजों के छत्तीसगढ़ पर कब्जे की कोशिशों के खिलाफ खड़े हुए। उन्होंने अपनी सेना के साथ कई दिनों तक अंग्रेज सैनिकों से मुठभेड़ की, जिससे ब्रिटिश हुकूमत की नींद उड़ गई, लेकिन अंग्रेज उन्हें पकड़ नहीं पाए।

फर्जी सिम कार्ड रैकेट का खुलासा, साइबर ठगी में 14.85 लाख की ठगी का कनेक्शन
नक्सली कमांडर देवा के समर्पण पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- यह अच्छा संकेत है, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार बनाया था दबाव…
रायपुर : लाल किले में गूंजा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’
Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गिनाईं अपने विभागों की दो वर्षों की उपलब्धियां, कहा- कुपोषण में आई कमी, महतारी वंदन योजना में अब तक 14 हजार करोड़ से अधिक का हुआ भुगतान
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम विषयों पर होगी चर्चा
Next Article रायपुर : रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?