By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > हसौद मे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ
Blogछत्तीसगढ़देश

हसौद मे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ

Satyoday Samachar
Last updated: December 9, 2025 7:00 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

हसौद मे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ

5000 महिलाओ ने अपने सिर पर धारण किये दिव्य कलश,

लगभग 6 किलोमीटर दुरी तय करके की मंगल कलश यात्रा, 

मनोरम झांकी,कीर्तन, बाजे गाजे के साथ निकली ऐतिहासिक शोभा यात्रा

कार्यक्रम मे 11 व 12 दिसंबर को प्रतिकूलपति डॉ. चिन्मय पंड्या एवं मंत्री होंगे शामिल

शक्ति : जिले के माँ महामाया के पावन धरा हसौद मे अखिल विश्व गायत्री परिवार के वंदनीय माताजी माँ भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष, अखंडदीप एवं गुरुदेव के तप साधना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया जहाँ लगभग 5000 महिलाओ ने अपने सिर पर दिव्य कलश धारण कर पुरे नगर मे लगभग 6 किलोमीटर दुरी तय करके मंगल कलश यात्रा की और नगर सहित पुरे छत्तीसगढ़, देश व विश्व शांति की मंगल कामनाये की.

कलश यात्रा मे हजारों श्रद्धालु, महिलाएँ, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए.

यह कलश यात्रा  भजनों, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई जहाँ पूरा नगर मे भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला ।

कलश यात्रा के दौरान धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया । पूरे शहर गायत्री मंत्र से गूंजता रहा.भक्ति मय शंखनाद से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ.गायत्री परिवार के सदस्यों ने महीनो से तैयारी में लगे हुए थे । विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस कलश यात्रा का स्वागत किया. शोभा यात्रा मे विभिन्न प्रकार के कीर्तन, बाजे गाजे ने सबका मन मोह लिया तो वहीँ छत्तीसगढ़ महतारी एवं श्रीराम, माता सीता इत्यादि के मनोरम झांकी अत्यंत शोभायमान रहे.

इस कलश यात्रा में फूलों की वर्षा कर विभिन्न स्थानों व चौक चौराहो मे स्वागत किया. विशाल जनसमूह ने भजन-कीर्तन, प्रवचन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. 10 दिसम्बर सें इस महायज्ञ के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार और विश्व शांति हेतु हवन यज्ञ किया जायेगा. जहाँ छत्तीसगढ़ के कोने कोने से हजारों लाखों गायत्री परिजन सहित जिले के आसपास के श्रद्धालुगण पहुंचने की सम्भावना है. वहीँ कार्यक्रम मे सभी श्रद्धांलुओं के लिए भोजन प्रसाद इत्यादि का व्यवस्था किया गया है. तथा 12 दिसंबर को प्रति कुल पति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के उपस्थिति मे दीक्षा एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न होंगे.सभी संस्कार निःशुल्क कराये जायेंगे.12 दिसंबर को भारत व छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता और मंत्री पहुंचने की सम्भावना है.

आज के मंगल कलश यात्रा व शोभा यात्रा को सफल बनाने मे शक्ति जिले सहित जांजगीर चाम्पा, कोरबा एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले व नगर हसौद व आसपास के गाँव के गायत्री परिवार एवं लोगों का भरपूर सहयोग रहा.

विदेश सचिव का जश्न और शहीदों की अनदेखी? राहुल ने उठाए गंभीर सवाल
माओवादी संगठन को बड़ा झटका : ‘पूना मार्गेम’ अभियान से प्रभावित होकर 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 64 लाख घोषित था इनाम
छत्तीसगढ़ में अब पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या, जमीन के विवाद में ले ली जान
IND Vs SA: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खाद्य सामग्री की कालाबाजारी रोकने उठाया सख्त कदम, रेट लिस्ट को लेकर जारी किए निर्देश…
JDU के सांसद बीजेपी करेंगे ज्वॉइन? संजय राउत के बयान से अटकलें तेज, नीतीश को लेकर भी बोले
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article घोघरा नाला के पास सरोवर निर्माण एवं काली मंदिर के पास मंगल भवन निर्माण के लिए 90 लाख स्वीकृत*
Next Article Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम विषयों पर होगी चर्चा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?