By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कंपोजिट बिल्डिंग एवं सारंगढ़ में चल रहे हैं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए*
Blogछत्तीसगढ़देश

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कंपोजिट बिल्डिंग एवं सारंगढ़ में चल रहे हैं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए*

Satyoday Samachar
Last updated: December 8, 2025 7:55 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कंपोजिट बिल्डिंग एवं सारंगढ़ में चल रहे हैं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए*

*कंपोजिट बिल्डिंग के कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश*

*खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच को 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश*

*जिला मुख्यालय में चल रहे हैं एनएच सड़क के कार्य एवं पीएमश्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 8 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में निर्माणाधीन कलेक्टोरेट सयुंक्त जिला कार्यालय (कंपोजिट बिल्डिंग) एसडीएम और तहसील कार्यालय भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग को पूरी गुणवत्ता के साथ 30 अगस्त 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा एवं ठेकेदार को दिए। इसके बाद डॉ कन्नौजे ने खेलभांठा मैदान में निर्माणाधीन मंच निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने और 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमओ नगरपालिका ज्ञानपुंज कुलमित्र आदि उपस्थित थे

डॉ संजय कन्नौजे ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क निर्माण (सिटी कोतवाली से भारत माता चौक) एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया और 12 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में बन रहे अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष को भी 10 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रानीसागर में अंत्याव्यवसायी विकास निगम के प्रशिक्षण (टीसीपीसी) केंद्र परिसर में, पिछले वर्ष संचालित धान भंडारण केंद्र को बंद कर इस जमीन में कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा पुस्तकालय भवन हेतु जमीन चिन्हाकित कर वहां बनवाने के निर्देश एसडीएम सारंगढ को दिए। साथ ही नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा निर्मित रानी लक्ष्मीबाई काम्प्लेक्स के ऊपर के फ्लोर, जो कई वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़ा है, उसका स्टीमेट बनाकर उसका टेंडर लगाकर उसे पूर्ण करने हेतु सीएमओ एवं सब इंजीनियर को निर्देश दिए। इसी प्रकार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय के जमीन हेतु परियोजना कार्यालय सारंगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के पुराने जर्जर बिल्डिंग को डिस्मेंटल कर प्रस्ताव देकर वहां जमीन आवंटन करने के निर्देश दिए।

*वार्ड नंबर 1 में साहू धर्मशाला से जेल रोड तक बनेगा नया सीसी सड़क : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*

*जर्जर सड़क से मिलेगी मुक्ति, 61 लाख स्वीकृत*

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सीएमओ को निर्देश दिया कि वार्ड नंबर 1 में साहू धर्मशाला से जेल रोड (एसपी कार्यालय) तक अत्यंत जर्जर हो चुकी सड़क हेतु 61 लाख स्वीकृत है। उसका शीघ्र टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर इस सड़क कार्य को ठीक करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आवाजाही के लिए अच्छा सड़क मिल सके।

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त, जिला कलेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारीदूसरी ओर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। छह जनवरी तक दावा-आपत्ति और दावा-आपत्ति निपटाने की तारीख नौ जनवरी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाना है।
*गणतंत्र दिवस समारोह में पूरी निष्ठा और समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*
भटगांव मे 1 ट्रक धान जप्त,,, एसडीएम एवं मंडी सचिव,मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सुबह 7 से 11 और शाम 4 से 6 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक*
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व, होलिका दहन का धार्मिक महत्व और नियम
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर : शिशु मंदिर के मेधावी युवाओं ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद
Next Article कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निजी स्कूलों में जाकर वहां के सामान्य, अनुदान और आरटीई के बच्चों के ज्ञान को परखा*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?