By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव: विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान, 85 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…
Blogछत्तीसगढ़देश

रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव: विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान, 85 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

Satyoday Samachar
Last updated: November 29, 2025 9:01 pm
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह के साथ हुआ. कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पश्चिम विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त विश्वदीप सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. सांसद ने श्रेष्ठ आयोजन प्रबंधन के लिए महापौर, आयुक्त और नगर निगम रायपुर की पूरी टीम की सराहना की.

इस खेल महोत्सव में रायपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों- भाटापारा, बलौदा बाजार, अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा, आरंग, बिरगांव, माना और नगर निगम क्षेत्र से 13 खेल विधाओं में 85,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. वहीं रायपुर नगर निगम क्षेत्र से ही 14,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, रस्साकशी, रस्सीकूद, शतरंज, तैराकी सहित पारंपरिक व आधुनिक खेलों ने उत्साह बढ़ाया. मंच से सांसद अग्रवाल ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और अनुशासन है. उन्होंने ‘हम खेलेंगे, भारत खेलेगा’ का नारा लगाकर खिलाड़ियों में जोश भरा.

महापौर मीनल चौबे ने खिलाड़ियों को बड़ी संख्या में भाग लेने पर बधाई देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें और अपने माता-पिता, गुरु, परिवार व शहर का नाम रोशन करने का संकल्प लें. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और खेल संघों के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ हुआ, वहीं सांसद व महापौर ने रस्सीकूद में स्पॉट जंप कर खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश दिया.

 

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, शराब घोटोले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
नितिन गडकरी का आश्वासन, 6 महीने में पेट्रोल कारों की कीमत में इलेक्ट्रिक कार का मिलेगा विकल्प
दो गैंग के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर खुलेआम चले लात-घूंसे
दर्दनाक घटना: 11वीं मंजिल से गिरी नाबालिग लड़की, मौके पर मौत
छत्तीसगढ़: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा ने लहराया विजय का परचम, 80 फीसदी सीटों पर कब्जा
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डोकरीडीह स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण 
Next Article प्रवीण तोगड़िया ने घर-घर भगवा लहराने का अभियान किया शुरू, कहा- छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा धर्मांतरण, इसे रोकने के लिए घर-घर हनुमान चालीसा पढ़ना जरूरी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?