रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशभर से चयनित 72 युवाओं (प्रत्येक जिले से 02) की टोली यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित सरदार 150 यूनिटी मार्च में शामिल होने नागपुर (नर्मदा प्रवाह) में शामिल होने के लिए रविवार, 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे बस द्वारा रायपुर से नागपुर हेतु प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हरी झण्डी दिखाकर टोली को खेल अकादमी के लिए रवाना करेंगे. यात्रा प्रभारी टिकेश साहू और सह प्रभारी प्रणय पाण्डेय होंगे. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी.
इस दौरान प्रदेश महामंत्री भाजयुमो अंकित जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर गोविंद गुप्ता, अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, आकाशसिंह ठाकुर मौजूद थे.
