By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > Raipur News : चौपाटी की शिफ्टिंग पर लगा ब्रेक, रेलवे ने दुकानदारों को नोटिस किया जारी
Blogछत्तीसगढ़देश

Raipur News : चौपाटी की शिफ्टिंग पर लगा ब्रेक, रेलवे ने दुकानदारों को नोटिस किया जारी

Satyoday Samachar
Last updated: November 19, 2025 12:28 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. राजधानी की एनआईटी रोड स्थित चौपाटी को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की योजना एक बार फिर विवादों में फंस गई है. रेलवे ने रेलवे चौपाटी स्थानांतरित जिस स्थान पर अपनी जमीन बताते हुए वहां मौजूद गुमटी और ठेले संचालित करने वाले दुकानदारों को 7 दिन के भीतर जगह खाली करने का नोटिस दे दिया है. इस कार्रवाई से न केवल अस्थायी दुकानदारों, बल्कि ब्रिज के नीचे लंबे समय से दुकान चला रहे 32 मैकेनिक दुकानदारों पर भी संकट मंडराने लगा है.

रेलवे ने इन्हें भी नोटिस जारी किया है. दुकानदारों का कहना है कि चौपाटी शिफ्टिंग पहले ही विलंब से चल रही थी और अब रेलवे नोटिस से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इस मामले में महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया है कि रेलवे द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद फिलहाल चौपाटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया रोक दी गई है. उन्होंने बताया कि नगर निगम इस मुद्दे पर रेलवे प्रशासन से बातचीत कर समाधान निकालने की दिशा में प्रयास करेगा.

नालंदा-2 के निर्माण की तैयारी

रायपुर में करीब 10 करोड़ की लागत से विकसित की गई चौपाटी को लेकर शुरू से विवाद रहा है. पूर्व विधायक राजेश मूणत ने इसके निर्माण का विरोध किया था. 2023 में भाजपा सरकार के आने के बाद नगर निगम ने चौपाटी हटाकर वहां नालंदा-2 पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र बनाने की योजना बनाई, जिस पर तेजी से काम भी शुरू हुआ. नवंबर 2025 में नगरीय प्रशासन ने नालंदा-2 के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी और 15 नवंबर से चौपाटी शिफ्टिंग की तारीख भी तय कर दी गई. लेकिन इससे पहले ही रेलवे ने आमानाका ओवरब्रिज के नीचे बैठने वाले 32 दुकानदारों को नोटिस थमा दिया और जमीन पर अपना मालिकाना हक जता दिया. इसने चौपाटी शिफ्टिंग और नालंदा-2 के निर्माण पर अनिश्चितता पैदा कर दी है.

निगम ने नहीं दी कोई आधिकारिक सूचना : रेलवे 

चौपाटी शिफ्टिंग को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस जगह पर नगर निगम चौपाटी को स्थानांतरित करना चाहता था, वह जमीन रेलवे की है और इस संबंध में निगम ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम या जिला प्रशासन की ओर से चौपाटी शिफ्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई. साथ ही रेलवे पहले से ही इस जमीन पर पार्किंग विकसित करने की योजना बना चुका है. रेलवे ने कहा है कि जिस जमीन पर अब अस्थायी दुकानदार और गुमटी वाले बैठ चुके हैं, वहां से कब्जा हटाना ही पड़ेगा. इसी कारण 7 दिन में जगह खाली करने का नोटिस जारी किया गया है.

रेलवे से करेंगे बात : महापौर

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि चौपाटी को ब्रिज के नीचे शिफ्ट करने को लेकर रेलवे की ओर से दुकानदारों और गुमटियों में नोटिस चस्पा करने की जानकारी मिली है. इस पूरे मामले में रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकालेंगे फिर शिफ्ट करेंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को होंगे रिटायर
रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को प्रदान किए पांच कम्प्यूटर
सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, दो स्थानों से नक्सलियों का भारी हथियार, विस्फोटक डंप बरामद
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लहसुन सब्जी है मसाला नहीं, नीलामी में चलेगी किसानों की मर्जी
“अररिया में अपराधी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, ASI की मौत”
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Bilaspur Highcourt ने मंगाई TET को पदोन्नति में अनिवार्य बनाने पर सरकार की राय
Next Article दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED रिमांड

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?