By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ
Blogछत्तीसगढ़देश

व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

Satyoday Samachar
Last updated: November 13, 2025 8:25 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

*सफलता की कहानी*

*व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने लिया पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ*

*सोलर की स्थापना के बाद कई महीनों से बिजली बिल आना हुआ बंद : हितग्राही मनीष कुमार केडिया*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में उजाला और आत्मनिर्भरता दोनों ला रही है। सारंगढ़ निवासी व्यापारी मनीष कुमार केडिया ने इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से मनीष कुमार केडिया ने न केवल अपने घर की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की है, बल्कि बढ़ते बिजली बिलों से भी राहत पा ली है। उन्होंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिसकी कुल लागत ₹2 लाख 85 हजार आई है। इसमें से केंद्र सरकार द्वारा ₹78,000 की सब्सिडी पहले ही प्राप्त हो चुकी है, जबकि राज्य सरकार की 30,000 रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी शीघ्र ही मिलने वाली है।अगस्त 2025 से उनके सोलर पैनल से घर की संपूर्ण बिजली आवश्यकता पूरी हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप अब उनका बिजली बिल कई महीनों से नहीं आ रहा है। पहले जो राशि बिजली बिल में खर्च होती थी, अब उसका समायोजन भविष्य के बिलों में किया जा रहा है।

हितग्राही मनीष कुमार केडिया ने कहा क, पहले हर माह बिजली बिल से घरेलू बजट पर दबाव पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब मेरा घर न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहा है। मेरी छत अब ऊर्जा, बचत और स्वावलंबन, तीनों का प्रतीक बन चुका है।” केडिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को इस योजना के सफल संचालन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। यह एक उत्कृष्ट पहल है, जिसे हर घर तक पहुँचाने का प्रयास होना चाहिए।” प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सरल है। उपभोक्ता स्वयं पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन pmsuryaghar.gov.in पोर्टल, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने पसंद के वेंडर का चयन ऑनलाइन कर सकते हैं और सोलर पैनल स्थापना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी कर सकते हैं। यह योजना न केवल बिजली बिल में हर महीने हजारों रुपये की बचत करा रही है, बल्कि हितग्राहियों को हरित ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित भी कर रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नागरिक इस योजना के माध्यम से अब वास्तव में “ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: आज पेश किया जाएगा वित्त वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट, विधायक लाएंगे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव…
29 साल बाद प्रशासक के हाथ में हो सकती है निगम की कमान! 6 जनवरी से मेयर का खत्म हो रहा कार्यकाल
ख्वाजा के दर पहुंची पीएम मोदी की चादर, अब अजमेर शरीफ के लिए निकले किरेन रिजिजू
कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ की सीमा पर मुठभेड़, बड़े कैडर समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article युक्तियुक्तकरण से पथरिया प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की हुई नियुक्ति तो 9 नये बच्चों ने लिया दाखिला
Next Article ​माननीय कलेक्टर महोदय, एसडीएम और सीएमओ की टीम को जनप्रतिनिधियों और नगर ने दी बधाई

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?