By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > सतर्क मोबाइल एप्प के माध्यम से धान खरीदी पर होगा डिजिटल निगरानी : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*
Blogछत्तीसगढ़देश

सतर्क मोबाइल एप्प के माध्यम से धान खरीदी पर होगा डिजिटल निगरानी : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*

Satyoday Samachar
Last updated: November 10, 2025 7:17 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

*सतर्क मोबाइल एप्प के माध्यम से धान खरीदी पर होगा डिजिटल निगरानी : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे*

*जिले में जिला कन्ट्रोल कमांड सेंटर की होगी स्थापना*

*प्रत्येक तहसील स्तर पर निगरानी दल एवं उड़नदस्ता दल का गठन होगा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2025 खरीफ वर्ष 2025-26 में धान खरीदी में पारदर्शिता और निगरानी के लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के कृषि, वन, सहकारिता, खाद्य और राजस्व अधिकारियों, फील्ड कर्मियों के साथ सयुंक्त बैठक लिया। डॉ. कन्नौजे ने बैठक में कहा कि इस वर्ष धान खरीदी का परी प्रक्रिया ‘‘सतर्क’’ मोबाइल एप् और जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से डिजिटल एवं तकनीकी निगरानी रहेगी। इसके लिए कलेक्टर कार्यालय में जिला कन्ट्रोल कमांड सेंटर (डिसीसीसी) की स्थापना किया जाएगा, जिसका नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर होगा तथा प्रत्येक तहसील स्तर पर उड़नदस्ता एवं निगरानी दल का गठन किया गया है। इस पर धान खरीदी केन्द्रों में धान लोड होने से पहले और बाद का फोटो ‘‘सतर्क’’ एप पर अपलोड हो जाएगी और गाडियो की जीपीएस ट्रैकिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि धान सही तरीके से राईस मिलर तक पहुंचे। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी इसी ऐप्प से किया जाएगा। बैठक में उड़नदस्ता एवं निगरानी दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल में सतर्क ऐप डाउनलोड कर उसका प्रशिक्षण भी दिया गया।

*धान खरीदी केन्द्रों में शिकायत मिलने पर तत्काल एक्शन से 24,48,72 घंटों में होगा निराकरण* 

कलेक्टर डॉ. संजय ने बैठक में कहा कि इस वर्ष धान खरीद के दौरान अतिसंवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों में सतर्क ऐप के माध्यम से शिकायत मिलने पर संबंधित उड़नदस्ता प्रभारी मौके पर जाकर 24 घंटों में शिकायतों का निराकरण करेंगे तथा संवेदनशील एवं सामान्य धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत मिलने पर 48 और 72 घंटों में शिकायतों पर निराकरण किया जाएगा।

*कोचियों, बाहरी जिलों, राज्यों के अवैध धान पर होगी सख्त कार्यवाही: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे*

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि बाहरी राज्यों, जिलों, कोचियों या व्यापारियों के द्वारा यदि अवैध धान परिवहन एवं अवैध भंडारण किया जाना पाया जाता है तो बख्शा नहीं जाएगा, जब्ती की कार्यवाही कर पुलिस प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

*एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों के छूटे खसरे जोड़े जाएंगे*

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में नवीनी किसान पंजीयन नहीं होगा, परन्तु किसानों के छूटे हुए खसरों को जोड़ने की प्रक्रिया सीएचसी के माध्यम से जारी रहेगा। इसके लिए किसानों को भटकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एग्रीस्टेक से नवीन किसानों का पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर के बाद नहीं हो रहा है, परन्तु जिन जिन किसानों का पंजीयन हो गया है, परन्तु किसी कारण वश उनके खेत का खसरा नंबर नहीं जुड़ पाया है तो उन किसानों को परेशान होने की जरूरत नही है। अपना खसरा नंबर संबंधित समिति या लोक सेवा केंद्र (सीएचसी सेंटरों) में जोड़वा सकते हैं। इसके लिए कोई समय सीमा नहीं है। इसके लिए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी तहसीलदारों, पटवारियों एवं आरईओ को किसानों से संपर्क कर खसरे को जोड़वाने के निर्देश दिए।

*धान खरीदी कार्य में किसानों को कोई असुविधा नहीं हो और अवैध धान पर एफआईआर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों, उड़नदस्ता टीम के प्रभारियों, खाद्य, मार्केफेड, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए एवं अवैध धान या रबी (गर्मी) मौसम का धान उपार्जन केन्द्रों में आने पर सख्त कड़ी कार्यवाही करते हुए जब्ती की कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करें। इस वर्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 33 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों में नोडल अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासकीय अधिकारी एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी अधिकारियों को जिनकी धान खरीदी में ड्यूटी लगी है, उन्हें लगातार फील्ड में और धान उपार्जन केन्द्रों में दौरा करने तथा उपार्जन केन्द्रों में मूलभूत सुविधा की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, सहकारिता सहायक आयुक्त व्यासनारायण साहू, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, एसडीओ वन अमिता गुप्ता, मंडी सचिव राजेंद्र ध्रुव, जिले के सभी तहसीलदार एवं उड़नदस्ता टीम प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा 25 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे*
नवनिर्वाचित महिला सरपंच का निधन, गांव में शोक की लहर
*नन्हीं बेटी साथ में, फिर भी पूर्ण की 1097 मतदाताओं के एसआईआर कार्य* 
गैंगवॉर का खूनी खेल: कोयला खदान में रोहित जायसवाल की गोली मारकर हत्या
दामाद ने सास के घर में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर राख
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने रात 10 बजे किया प्री और पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सरसीवा का आकस्मिक निरीक्षण*
Next Article कोमल प्रसाद तिवारी, केन्द्र प्रभारी, प्रदाय केन्द्र बिलाईगढ़ को आदेश के बाद भी रिलीव नहीं किया 

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?