By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > CG Morning News : राज्योत्सव के समापन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे शामिल… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राज्य अलंकरण पुरस्कारों की होगी घोषणा… SIR को लेकर BJP की बड़ी बैठक आज
Blogछत्तीसगढ़देशरायपुर

CG Morning News : राज्योत्सव के समापन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे शामिल… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… राज्य अलंकरण पुरस्कारों की होगी घोषणा… SIR को लेकर BJP की बड़ी बैठक आज

Satyoday Samachar
Last updated: November 5, 2025 12:08 pm
By
Satyoday Samachar
6 Min Read
Share
Latest news isolated icon, megaphone or bullhorn, breaking report vector. Info announcement and TV or radio broadcast, web article, loudspeaker. Daily headline emblem or logo, message or advertising
SHARE

CG Morning News : छत्तीसगढ़ में चल रहे 5 दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सुबह 10 बजे राजभवन से सेंध लेक जाएंगे.  यहां आयोजित एयर शो में शामिल होंगे. दोपहर 12:35 को रायपुर एयरपोर्ट से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. जहां लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम शिरकत करेंगे. इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से सीधे राज्योत्सव मैदान जाएंगे. इसके बाद राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे.

Contents
  • CM साय का आज का कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की होगी घोषणा
  • महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त होगी जारी
  • SIR को लेकर भाजपा की होगी बड़ी बैठक
  • खारून नदी में श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
  • नेशनल टीचर्स साइंस कॉन्फ्रेंस एवं एक्जीबिशन आज से
  • सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में शत्रुंजय तीर्थ भावयात्रा आज

CM साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा.  इसके बाद 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक पहुंचकर सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे. दोपहर 12:35 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे. लगभग 1:10 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे. वहीं 2:35 बजे वे स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में भाग लेंगे. राजनांदगांव दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. शाम 5 बजे नवा रायपुर अटल नगर में राज्य अलंकरण और रजत महोत्सव समापन समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी.

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की होगी घोषणा

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों (State Decoration) की आज घोषणा की जाएगी. संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल महंत घासीदास संग्रहालय में दोपहर 12:30 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन अलंकरणों से संबंधित जानकारी देंगे.

महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त होगी जारी

छत्तीसगढ़ की महतारियों को आज फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन मिलने वाला है. राज्योत्सव के मौके पर रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी करेंगे. वह  69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित करेंगे.

लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं. इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा.उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज  राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे.

SIR को लेकर भाजपा की होगी बड़ी बैठक

प्रदेश के भाजपा संगठन ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी बैठक रखी है. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश रहेंगे. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)को लेकर आज भाजपा की बड़ी बैठक होने वाली है. यह बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसदों के साथ ही सभी जिलों के अध्यक्ष बुलाए गए हैं. सभी को एसआईआर के नियम और कानून की जानकारी दी जाएगी. बैठक का मकसद जहां एक तरफ जनता की एसआईआर को लेकर मदद करना है, वहीं कांग्रेस पर हमला करने की रणनीति भी बनाना है.

खारून नदी में श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

रायपुर के खारून नदी में आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन मौके पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे. हर साल की तरह इस बार भी नदी किनारे पुन्नी मेला लगेगा.श्रद्धालु  स्नान के बाद बाबा हटकेश्वरनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचकर महादेव को जल अर्पित कर करेंगे.

नेशनल टीचर्स साइंस कॉन्फ्रेंस एवं एक्जीबिशन आज से

रायपुर. एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल द्वारा नेटवर्क ऑफ आर्गेनाइजेशंस फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्यूनिकेशन एंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (इसरो) के सहयोग से प्रथम नेशनल टीचर्स साइंस कॉन्फ्रेंस एवं विक्रम साराभाई एक्जीबिशन का आयोजन आज से 7 नवंबर तक एनएच गोयल स्कूल में किया गया है. इसमें साइंस के शिक्षकों के साथ ही देश के ख्यातिनाम साइंटिस्ट शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे. विशेष अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो के डायरेक्टर डॉ. नीलेश देसाई भी उपस्थित रहेंगे. 7 नवंबर को समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश होंगे.

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में शत्रुंजय तीर्थ भावयात्रा आज

रायपुर. जैन चातुर्मास के समापन और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भैरव सोसायटी स्थित श्रीसीमंधर स्वामी जैन मंदिर व श्रीजिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में सिद्धाचल के पट्ट के सम्मुख चैत्यवंदन एवं शत्रुंजय तीर्थ की भावों से यात्रा का आयोजन आज यानी  5 नवंबर को किया जाएगा. मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेंद्र कोचर ने बताया कि इस शुभ प्रसंग पर प्रातः 9.30 बजे से दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा भी होगी. पूजा के पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से गुरुप्रसाद का भी आयोजन रहेगा.

बड़ी खबर : दोबारा स्थापित की गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर RPF कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर की मानवाधिकार आयोग में शिकायत, आईजी से मांगी रिपोर्ट
आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
*जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 16 अक्टूबर को होगा सामान्य सभा का बैठक* 
गौ मूत्र से शुद्धिकरण और टेबल-कुर्सी की बदली दिशा, जिला पंचायत अध्यक्ष का अनूठा फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राज्योत्सव का समापन : हमर पारा तुहर पारा… गाने पर रामसेवक पैकरा के साथ झूमे कलेक्टर, एसपी और सीईओ,
Next Article Bilaspur Train Accident Update : देर रात हटाया गया ट्रेन का क्षतिग्रस्त बोगी, रेल यातायात हुआ बहाल,

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?