By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया*
Blogछत्तीसगढ़देश

कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया*

Satyoday Samachar
Last updated: November 4, 2025 6:42 pm
By
Satyoday Samachar
6 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने उद्यानिकी विभाग के कार्यों का समीक्षा किया*.

*कलेक्टर ने उद्यानिकी का जिले में विशाल स्कोप तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश* 

*कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने नेशनल खाद्य तेल पाम ऑयल मिशन का लाभ शत् प्रतिशत किसानों को देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए* 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 नवंबर 2025/कलेक्टर डाॅ संजय कन्नौजे ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के किनारे महानदी का विशाल तट है साथ ही जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों में सब्जी क्षेत्र विस्तार और पुष्प क्षेत्र विस्तार का कार्ययोजना बनाकर रोजगार की संभावना और उद्यानिकी तथा कृषि के क्षेत्र को विशाल रूप में रोजगारमूलक और प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर उद्यानिकी के क्षेत्र में जिले का नाम स्थापित करना है। साथ ही बरमकेला, सारंगढ़, बिलाईगढ़ के हमारे कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के उपजाउ मिट्टी के लिए दक्षिण भारत जैसे अन्य प्रदेश के वैज्ञानिक, किसान तरसते हैं। केन्द्र सरकार की नेशनल खाद्य तेल पाम ऑयल मिशन का लाभ जिले के सभी किसानों को मिले इस प्रकार की व्यवस्था कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के सभी अधिकारी करें। राज्य सरकार धान के बदले अन्य दहलन तिलहन की फसल लेने पर अनुदान दे रहा है, उसका भी लाभ सभी किसान उठाएं। इससे भूमि की उपजाऊ भी बना रहेगा और अनुदान की राशि भी खेती में सहायक होगा।

*दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी या कपास की खेती से प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की आदान सहायता*

कृषक उन्नति योजना के तहत यदि किसान खरीफ सीजन 2025 में दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी या कपास की खेती करते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ 10,000 रुपए की आदान सहायता दी जाएगी। यह राशि किसानों के बैंक खातों में सीधा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की जाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जून 2025 को लिए गए मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में निर्णय लिया गया कि, कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा।

*वर्ष 2024 में पंजीकृत धान के किसानों को अन्य फसल लेने पर मिलेगा 11 हजार रूपए*

खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तो उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता 11 हजार रूपए राशि प्रदान की जाएगी।

*नेशनल खाद्य तेल पाम ऑयल मिशन कृषकों के लिए लाभकारी*

नेशनल खाद्य तेल पाम ऑयल मिशन कृषकों के लिए लाभकारी योजना हैैै। इस योजना के तहत कृषको को पहले वर्ष प्रति एकड़ 57 पौधे प्रदाय किये जाते हैै। 1 से 4 वर्ष तक प्रति एकड़ रखरखाव हेतु 2100 रू. तथा अंतरवर्ती फसलों हेतु 2100 रू. अनुदान के रूप में विभाग द्वारा प्रदाय किया जाता है। 5 एकड़ में फसल लगाने पर बोरवेल के अनुदान का भी प्रावधान है। ऑयल पाम के पौधे 9.9 मीटर की दूरी पर लगाये जाते है, जिसके बीच में कोई भी फसल लगाया जा सकता है। ऑयल पाम की खेती ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई में की जाती है। ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई हेतु भी अनुदान का प्रावधान है। ऑयल पाम लगाने के तीसरे साल के बाद निरंतर और निश्चित लाभ देने वाली फसल है। इसकी खेती से प्रति एकड़ प्रति वर्ष 10 टन तक उत्पादन प्राप्त होता है। उत्पादित फलों के गुच्छो को गोदरेज एग्रोवेट कंपनी लिमिटेड द्वारा खरीदा जाता है, जिसका मूल्य सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है। विपरीत मौसम में भी यह फसल खराब नही होता है। रोग एवं कीटो का प्रकोप ना के बराबर होता है। इस फसल में चोरी की संभावना भी नहीं है।

*बरमकेला क्षेत्र में कई किसान कर रहे पाम ऑयल की खेती*

बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बनवासपाली के कृषक ईश्वर सिदार और लिमपाली के तेजराम बरिहा के खेत में लगे ऑयल पाम खेती की उपज एवं आमदनी लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और अन्य किसानों को पाम ऑयल की खेती से प्रेरित कर रहे हैं। ग्राम बनवासपाली के कृषक ईश्वर सिदार उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से 12 एकड़ में पौधे का रोपण किया है। 2.5 एकड़ में उत्पादन कर रहे हैं। फलो की खरीदी गोदरेज कंपनी द्वारा की जाती है। ग्राम लिमपाली निवासी कृषक तेजराम बरिहा ने 6 एकड़ में 3 वर्ष से रोपण किया है जिसमे अंतरवर्ती फसल के रूप मिर्च की खेती की है। मिर्च की खेती से इस कृषक को 6 एकड़ में लाखों रुपए की आमदनी मिल चुकी हैं। जामदलखा गांव में मिर्च और पामऑयल की संयुक्त खेती किसान श्रीमन भोई ने 5 एकड में की है। उसे इस खेती के लिए 32 हजार का लाभ मिल चुका है।

खदान में केबल चोरी करने घुसे 6 चोर गिरफ्तार : 24 घंटे तक सुरंग में रहे बंद, सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त*
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तीर्थ यात्रियों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
Suryakiran Air Show in Raipur: छत्तीसगढ़ का लाल आसमान में बनेगा ‘सूर्यकिरण
“रान्या राव के मामले में आज अदालत सुनाएगी अहम फैसला”
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सड़क, भवन के निर्माण कार्यों में सख्त हुए कलेक्टर, गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं के निर्देश दिए*
Next Article रमाशंकर कश्यप ईई पीएचई ने घायल को तत्काल हाॅस्पीटल पहुंचाकर की मदद*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?