By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर की दी जानकारी*  
Blogछत्तीसगढ़देश

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर की दी जानकारी*  

Satyoday Samachar
Last updated: October 30, 2025 7:59 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईआर की दी जानकारी*  

*मतदाताओं के मतदाता सूची हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का दायित्व से अवगत कराते हुए

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे और प्राप्त गणना फार्म पर अपने अभिमत के साथ आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एक बड़ी प्रक्रिया है और पूरी तरह से पारदर्शी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे एसआईआर के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें और इस कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि एसआईआर में जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध कराएंगे और गणना पत्रक भरवा कर वापस प्राप्त करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर के तहत निर्धारित किए गए मतदाताओं का वर्गीकरण सहित आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और निर्देशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश सर्वे, सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू , प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी देवराम यादव, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित थे।

*04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक घर-घर जाकर करेंगे विशेष गहन पुनरीक्षण*

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जारी किए गए शेड्यूल से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआईआर की तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025, गणना अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण- पुनर्व्यवस्थापन 04 दिसम्बर 2025, नियंत्रण तालिका का अद्यतीकरण और ड्रॉफ्ट रोल की तैयारी 05 दिसम्बर से 08 दिसम्बर 2025, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी 2026, नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटारा ईआरओएस द्वार एक साथ किया जाएगा, इसके लिए 09 दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 निर्धारित है। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने के लिए 03 फरवरी 2026 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाना है।

*घर से बाहर रहने वाले फॉर्म भरकर वाट्सअप में दे सकते हैं अपनी जानकारी*

भारत निर्वाचन आयोग ने घर से बाहर रहने वाले और पलायन किए लोगों के लिए सुविधा दिया है। इस सुविधा से अपने रिश्तेदार के माध्यम से घर से बाहर रहने वाले और पलायन किए जिले के मतदाता संबंधित फॉर्म भरकर वाट्सअप में दे सकते हैं, जिन्हें प्रिंट कराकर वे बीएलओ के पास जमा करेंगे।

नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव : मुख्यमंत्री साय ने चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा – उत्तम हो ओडिशा, हम सबका संकल्प
सड़क हादसा: पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े की कार गड्ढे में गिरी, हालत स्थिर
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी सहायक को फील्ड से हटाकर जिला पंचायत किया अटैच*
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत पर मनाई खुशी
गोल्ड स्मगलिंग केस: रान्या का आरोप, कस्टडी में भूखा रखकर 10-15 थप्पड़ मारे
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मतदाताओं के मतदाता सूची हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ*
Next Article कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पीएम उज्जवला योजना के प्रगति का समीक्षा किया*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?