By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > बिजली बिल अधिक होने पर बरभाठा के लोगों ने विद्युत कार्यालय में मचाया हंगामा
Blogछत्तीसगढ़देश

बिजली बिल अधिक होने पर बरभाठा के लोगों ने विद्युत कार्यालय में मचाया हंगामा

Satyoday Samachar
Last updated: October 14, 2025 7:55 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

बिजली बिल अधिक होने पर बरभाठा के लोगों ने विद्युत कार्यालय में मचाया हंगामा

भटगांव :- नगर भटगांव से लगे ग्राम पंचायत बरभाठा के लोगों ने बिजली बिल अधिक आने पर आक्रोश जताया है। ग्राम वासियों ने सोमवार को सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मिलकर विद्युत कार्यालय भटगांव पहुंचे जहां विद्युत अधिकारी को खरी खोटी सुनाने लगे और कहा इसी तरह बिजली बिल को बढ़ा कर भेजोगे तो हम बिजली का बिल नहीं पटायेंगें। हमारे घर में कोई ऐसी नही चलता, और नहीं अभी के मौसम में कुलर चला रहे हैं। हमारे गांव के घरों में 200 रूपये 300 रूपये से ज्यादा बिल नहीं आता था जो अब बढ़ कर 2000 से 3000 आने लगा है। हमारा छोटा सा गांव जहां लोग मेहनत मजदूरी करके अपनी रोजी रोटी चलाते हैं और बिजली के बिल देख कर चक्कर आने लगता है‌। हम अपने घर चलाये या बिजली बिल भरें। इससे तो अच्छा कांग्रेस सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना चलाया जिससे गरीब वर्ग के लोगों को राहत मिल रही थी। हाफ बिजली योजना को क्यों बंद किया गया इस योजना को भाजपा सत्ता में आते ही बंद कर दिया जिससे गरीब वर्ग के लोगों की कमर टूट गई है। ग्राम पंचायत बरभाठा के सभी लोगो ने भाजपा सरकार से मांग किया है कि हाफ बिजली बिल योजना को लागू करें व बिजली बिल की कीमतों को कम करें। वहीं एक महिला ने बताया कि डबल डबल बिजली बिल आ रहा है हमारे घर में फ्रिज, कुलर कुछ भी नहीं है फिर भी बिजली का बिल इतना ज्यादा कैसे आ रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जब से नया स्मार्ट मीटर लगा है तब से बिजली बिल ज्यादा आ रहा है।

पहले 200, 250 सौ रूपये बिल आता था जो अब 1200, 1700, 2000 रूपये तक बिल आ रहा है सरकार से मांग है कि बिजली बिल में छूट किया जाये।

रमला ग्रामीण महिला

बिजली बिल ज्यादा आ रहा है सरकार हाफ योजना लागू करे हम लोगों द्वारा 200, 250 से ज्यादा का बिल नहीं भरा जायेगा।

द्रुपद लाल

ग्रामीण बरभाठा

खपत के हिसाब से रिडिंग हुआ है यदि 0 से 100 यूनिट तक खपत करते हैं तो ही उनको हाफ योजना का लाभ मिलेगा। ज्यादा बिल आने का यह भी कारण है कि पहले बीपीएल कनेक्शन था जो ज्यादा खपत होने के कारण समान्य खपत वाले कनेक्शन के हिसाब से बिजली बिल आ रहा है।

शशिकांत राठौर

उपयंत्री विद्युत विभाग भटगांव

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED रिमांड
इंटरनेशनल राइस समिट के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राइस एक्सपोर्टर एसो को दी बधाई, छत्तीसगढ़ के चावल को दुनिया में बढ़ावा देने के लिए किया प्रेरित…
धान खरीदी केन्द्र उलखर एवं बरदुला की व्यवस्था से खुश हैं किसान*
रायगढ़ में डाक विभाग के पेंशनरों के लिए 6 जनवरी को पेंशन अदालत* 
हिडमा के खात्मे के बाद MMC जोन ने हथियार छोड़ने का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भेजा पत्र, 15 फरवरी 2026 तक युद्धविराम की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 5 रेत खदानों का आवंटन पोर्टल से होगा*
Next Article कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने आपदा और सड़क दुर्घटना में मृतकों के वारिसों के लिए सहायता राशि स्वीकृत किया*

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?