By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > लॉकर तोड़कर 30 लाख पार: बुर्का पहनकर चोर ने दिया बड़ा हाथ, भागते समय गिरकर टूटा पैर
छत्तीसगढ़

लॉकर तोड़कर 30 लाख पार: बुर्का पहनकर चोर ने दिया बड़ा हाथ, भागते समय गिरकर टूटा पैर

Satyoday Samachar
Last updated: April 2, 2025 8:36 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर के श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है। चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा। फिर वहां के कर्मचारियों से बातचीत की। फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया। अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला।

चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया। पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई। चोर तीसरे माले तक की उतर पाया था। तभी धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया। जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल के दरमियानी रात हुई है। चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ।

कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था। उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए।

अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे। शोरूम में हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की।

शोरूम में बुर्का पहनकर 9:30 बजे चोर ने एंट्री की। फिर वह पांच मंजिला शोरूम में इधर से उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने लेडिस की आवाज निकालते हुए कर्मचारी से बात करने की भी कोशिश की। कर्मचारी को शक हुआ। उसने अन्य लोगों को यह बात बताई।

बुर्का वाले व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कर्मचारियों को लगा कि वह बाहर चला गया है। लेकिन शातिर चोर शोरूम के पहले माले स्थित स्टोर रूम (गोदाम) में छिप गया।

रात करीब 11 जब शोरूम बंद करके कर्मचारी अपने घर चले गए। तब वहां के CCTV में नजर आया कि चोर स्टोर रूम से निकलकर ग्राउंड फ्लोर की कैश काउंटर में पहुंच गया। वहां उसने लॉकर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए चुरा लिए।

शोरूम में बाहर की तरफ से शटर बंद हो चुका था। तो चोर पांचवें फ्लोर की छत में पहुंच गया। उसने छत के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। फिर वह छत के रेलिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगा। पुलिस को आशंका है कि चोर ने हाथों में ग्लव्स पहना था।

रस्सी से उतरते समय हाथों का ग्लब्स फट गया। जिससे हड़बड़ाहट में रस्सी भी टूट गई। वह तीसरे माले तक की उतर पाया था। तभी धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसका पैर टूट गया।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि चोरी के दौरान बाहर भी कुछ लोग मौजूद थे। जो बुर्के वाले चोर की मदद कर रहे थे। जब वह जमीन पर गिरा तो वहीं लोग उसे उठाकर लेकर भागे। बताया जा रहा है कि भगाने के दौरान भी चोर बुर्का पहने हुए था।

फिलहाल इस मामले में क्राइम ब्रांच समेत सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।

खराब मिठाई और खाद्य पदार्थों की शिकायत हेतु हेल्पलाइन 9340597097*
दिवाली अवकाश के दौरान खुला हाईकोर्ट, इन नर्सिंग कॉलेजों को काउंसिलिंग में शामिल करने का दिया आदेश…
युक्तियुक्तकरण से पथरिया प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की हुई नियुक्ति तो 9 नये बच्चों ने लिया दाखिला
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में 3 की मौत, 6 घायल
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने पीएम मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन का समीक्षा किया*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Rashifal: “2 अप्रैल : आज का राशिफल: ऊर्जा से भरपूर मेष, आर्थिक लाभ के योग में वृषभ, करियर में उन्नति करेगा कर्क!”
Next Article छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?