By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > सेहतमंद > Makeup से बढ़ाएं आत्मविश्वास: जानें लड़क‍ियों के लिए जरूरी टिप्स और फायदे
सेहतमंद

Makeup से बढ़ाएं आत्मविश्वास: जानें लड़क‍ियों के लिए जरूरी टिप्स और फायदे

Satyoday Samachar
Last updated: March 20, 2025 3:30 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

मेकअप करना आपकी अपनी पसंद हो सकती है। हालांक‍ि ये अब स‍िर्फ द‍िखावे तक सीम‍ित नहीं रह गया है। मेकअप करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही ये त्वचा की देखभाल करने और खुद को एक्सप्रेस करने का एक बेहतरीन तरीका भी है। हालांकि मेकअप करते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। इससे आपकी त्वचा हेल्दी बनी रहेगी।

Contents
  • सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है मे‍कअप
  • स्‍क‍िन को करता है प्रोटेक्‍ट
  • खामियों को छुपाता है मेक‍अप
  • खुद को एक्सप्रेस करने का बेस्‍ट तरीका
  • मूड को करता है बेहतर
  • पड़ता है अच्छा इम्प्रेशन

सोशल लाइफ हो या फिर सोशल मीडिया, खुद को ठीक ढंग से प्रेजेंट करने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। आज कल लड़क‍ियों के साथ-साथ लड़के भी मेकअप कराने लगे हैं। मेकअप न केवल खूबसूरती को निखारने का काम करता है बल्कि यह आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। ये अब अपनी पहचान को संवारने का भी माध्यम बन चुका है।

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, Champions Trophy 2025 जीतने वाली भारतीय टीम को मिलेगा इतना पुरस्कार

हालांक‍ि कई लोग मेकअप को केवल दिखावे से जोड़कर देखते हैं लेकिन वास्तव में मेकअप (Essential Makeup Tips) के कई फायदे होते हैं। यह न केवल अच्छा लुक देता है, बल्कि कई तरह से मानसिक और सामाजिक प्रभाव भी डालता है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं क‍ि मेकअप क्‍यों जरूरी होता है। इसके क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाता है मे‍कअप

मेकअप करने से लुक काफी अच्‍छा आ जाता है। जब आप अच्‍छी द‍िखती हैं तो हर कोई आपकी तारीफ करता है। ऐसे में खुद-ब-खुद आपमें सेल्फ कॉन्फिडेंस आ जाता है। खासकर जब किसी पार्टी, इंटरव्यू या खास मौके पर जाना हो तो मेकअप आत्मविश्वास को दोगुना कर सकता है।

स्‍क‍िन को करता है प्रोटेक्‍ट

आपको बता दें क‍ि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का ही जर‍िया नहीं है। ये हमारी स्‍क‍िन की सुरक्षा भी करता है। फाउंडेशन और प्राइमर चेहरे को धूल, धूप और प्रदूषण से बचाने का काम करते हैं। सनस्क्रीन भी त्वचा को हानिकारक UV Rays से बचाते हैं।

खामियों को छुपाता है मेक‍अप

कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे या डार्क सर्कल्स हुए रहते हैं। मेकअप करने से इन्‍हें छ‍िपाने में मदद म‍िलती है। एक क्लीन और फ्रेश लुक मेकअप से पाया जा सकता है।

खुद को एक्सप्रेस करने का बेस्‍ट तरीका

मेकअप एक आर्ट की तरह होता है। कोई हल्का और नेचुरल लुक पसंद करता है, तो कोई बोल्ड और ग्लैमरस लुक अपनाना चाहता है। अलग-अलग रंग और स्टाइल आजमाकर अपने लुक में नयापन लाया जा सकता है।

मूड को करता है बेहतर

मेकअप करने से आप अपने आपको खुशी दे सकती हैं। दरअसल ये मूड को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जब आप अपने लुक से खुश होती हैं तो पूरे दिन एनर्जी और पॉजिटिविटी बनी रहती है।

पड़ता है अच्छा इम्प्रेशन

कई बार हमें ऑफ‍िस की मीट‍िंग्‍स अटेंड करने बाहर जाना होता है। ऐसे में आपका लुक एकदम परफेक्‍ट होना चाह‍िए। मेकअप ही वह जर‍िया है जो आपकी पर्सनालिटी को निखारने में मदद करता है और Positive Impression डालता है।

नए साल से पहले लें सेहतमंद रहने का संकल्प, फिटनेस के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक उपायों की ताकत
स्तन कैंसर से बचाव के लिए सही समय पर जांच है ज़रूरी, जानें ब्रेस्ट कैंसर में कौन सा टेस्ट किया जाता है?
क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा
पुरुषों को अद्भुत फायदे पहुंचाती है दालचीनी, इन बीमारियों का जोखिम होता है कम, जानिए कैसे इस्तेमाल करें
खाने में सबसे ज्यादा खतरनाक है ये चीज, जरूरत से ज्यादा खाते हैं भारतीय, बीमारियों की है बड़ी वजह
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Jaya Bachchan ने Akshay Kumar की मूवी को बताया “पॉटी”, यूजर्स ने बिग बी की हिट फिल्म का उदाहरण दिया
Next Article स्कूल से लौट रहे शिक्षक पर वार, दो आरोपियों ने किया गंभीर रूप से घायल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?