By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > वित्त मंत्री OP चौधरी का दावा: ‘बीजेपी सरकार में वित्तीय प्रबंधन बेहतर, कांग्रेस में अव्यवस्था’
छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री OP चौधरी का दावा: ‘बीजेपी सरकार में वित्तीय प्रबंधन बेहतर, कांग्रेस में अव्यवस्था’

Satyoday Samachar
Last updated: March 19, 2025 10:56 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण एवं योजना, आर्थिक व सांख्यिकी विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 12 हजार 389 करोड़ 29 लाख रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित की गई. इसमें वित्त विभाग से संबंधित व्यय के लिए 11 हजार 109 करोड़ 43 लाख 25 हजार रुपए, आवास एवं पर्यावरण से संबंधित व्यय के लिए 1 हजार 208 करोड़ 36 लाख 72 हजार रुपए, योजना, आर्थिक व सांख्यिकी विभाग से संबंधित व्यय के लिए 71 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपए की अनुदान मांगे पारित की गई.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्त विभाग के अनुदान मांगों की चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कॉन्सिलिडेटेड सिंकिंग फंड का भी प्रावधान हमने बजट में रखा है. राज्य के कुल ऋण मांग पांच फीसदी जमा होने का नियम है. हमने सीएसएफ में 7.3 फीसदी की राशि जमा की हुई है. झारखंड में 2.04 फीसदी है. पंजाब में 2.95 फीसदी है. तेलंगाना में सीएसएफ 2.23 फीसदी है. कर्नाटक में करीब 4 फीसदी है. जहां-जहां कांग्रेस या समर्थन की सरकार है, वहां वहां वित्तीय स्थिति ख़राब है. दो दिन पहले एक इंटरव्यू में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा है कि तनख्वाह के पैसे भी नहीं बचते हैं. तेलंगाना में हैदराबाद जैसा शहर है.

कर्नाटक जिसके पास बैंगलोर जैसा शहर है, उस कर्नाटक में पिछले चार महीने से गृह लक्ष्मी योजना का पेमेंट नहीं हुआ है. छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड इस्टेबलिटी फंड हमने बनाया है. हम देश के अग्रणी राज्य है. हमारा राज्य माइनिंग पर बहुत निर्भर करता है. अंतर्राष्ट्रीय कारको पर माइनिंग फण्ड निर्भर करता है. इसकी वजह से वित्तीय असंतुलन ना हो इसलिए हमने इस फंड को बनाया है.

ओपी चौधरी ने कहा, बैंकों के ब्रांच की बात हो, डीबीटी के प्रोसेस को आगे बढ़ाने की बात हो, हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. टेक्नोलॉजी के ज़रिए सुशासन को मजबूत करने हमने कोई कसर नहीं छोड़ा है. वित्तीय रूप से हम सभी वेलफेयर स्कीम को लागू करने में सफल हुए हैं. किसानों को धान खरीदी का भुगतान, भूमिहीन कृषि मजदूरों का भुगतान, महतारी वंदन योजना, पीएम आवास जैसी कल्याणकारी योजनाएं सफलता से संचालित है. तीस हजार करोड़ रुपए के अतिरिक्त राशि का भार सरकार पर पड़ा है. फिर भी इस चुनौती को पार कर हम आगे बढ़ने में सफल हुए हैं.

गर्भवती महिला हेमलता साहू ने किया फीता काटकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ*
राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में किया समीक्षा*
पानी बना जानलेवा! एक ग्रामीण की मौत के बाद भी नहीं चेते अधिकारी, अब दूसरे गांव में 50 से अधिक लोग बीमार
धान खरीदी घोटाला: में केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR दर्ज
शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, थाने के सामने युवक की पिटाई
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article धरती पर लौटते ही मुस्कुराईं सुनीता विलियम्स, सफल मिशन के बाद एस्ट्रोनॉट्स का शानदार स्वागत
Next Article थरूर बोले- ‘मोदी की कूटनीति रूस और यूक्रेन दोनों को जोड़ सकती है’

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?