By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > 2025 Volvo XC 90 भारतीय बाजार में लॉन्च, दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ
Blog

2025 Volvo XC 90 भारतीय बाजार में लॉन्च, दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ

Satyoday Samachar
Last updated: March 5, 2025 11:51 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्‍ली। स्‍वीडन की वाहन निर्माता Volvo की ओर से भारतीय बाजार में March 2025 में नई एसयूवी के तौर पर 5 Volvo XC90 को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। किन एसयूवी से इसे चुनौती मिलेगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

2025 Volvo XC90 हुई लॉन्‍च

वोल्‍वो की ओर से भारत में औपचारिक तौर पर 2025 Volvo XC90 एसयूवी को लॉन्‍च कर दिया गया है। एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

कैसे हैं फीचर्स

कंपनी की ओर से एसयूवी में 11.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें मल्‍टी जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ADAS, पावर्ड और मेमोरी सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, पैनोमिरक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्‍यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

वोल्‍वो की ओर से 2025 XC90 एसयूवी में माइल्‍ड हाइब्रिड तकनीक के साथ इंजन को दिया गया है। इसमें दो लीटर की क्षमता के माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन को ही दिया गया है। एसयूवी में पेट्रोल इंजन के अलावा डीजल इंजन का विकल्‍प नहीं दिया गया है। इसमें मिलने वाले पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 250 बीएचपी की पावर और 360 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी में 8स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। यह इंजन इतना ताकतवर है कि गाड़ी को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से सिर्फ 7.7 सेकेंड में ही चलाया जा सकता है।

कितनी लंबी-चौड़ी

2025 Volvo XC90 की लंबाई 4953 एमएम रखी गई है। इसकी चौड़ाई 1931 एमएम, ऊंचाई 1773 एमएम रखी गई है। एसयूवी का व्‍हीलबेस 2984 एमएम है और इसकी ग्राउंड क्‍लियरेंस 238 से 267 एमएम रखी गई है। इसमें 71 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है।

कितनी है कीमत

Volvo की ओर से 2025 XC90 एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी के तौर पर लाया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.03 करोड़ रुपये रखी गई है। एसयूवी को कुल छह रंगों के विकल्‍प में लाया गया है। जिसमें Onyx Black, Crystal White, Denim Blue, Bright Dusk, Vapour Grey और Mulberry Red रंग शामिल हैं।

किनसे होगा मुकाबला

2025 Volvo XC90 एसयूवी का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला Audi Q7, Mercedes Benz GLE, BMW X5, Jeep Grand Cherokee जैसी एसयूवी से होगा।

CG NEWS: बिना लाइसेंस चल रहा था ‘श्री राम केयर क्लीनिक’, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन : राज्यपाल डेका ने कहा – युवाओं की प्रतिभा को मिला बड़ा मंच
तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में घर का एकलौता चिराग बुझा, परिवार में पसरा मातम
CG News : सिर पर सूपा रखकर CM साय पहुंचे छठ घाट, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
कलेक्टर एसपी ने अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG Budget LIVE : बजट पर आम चर्चा के साथ कई अहम मुद्दों पर होगी बहस, विपक्ष करेगा सरकार से सवाल
Next Article Chamoli News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, अलकनंदा नदी का पुल टूटा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?