By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > क्राइम > हैवानियत: प्ले ग्राउंड में खेल रही 8 साल की बच्ची को उठा ले गए, स्कूल परिसर में किया गैंगरेप
क्राइम

हैवानियत: प्ले ग्राउंड में खेल रही 8 साल की बच्ची को उठा ले गए, स्कूल परिसर में किया गैंगरेप

Satyoday Samachar
Last updated: February 3, 2025 4:25 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

पकर्नाटका के मंड्या जिले में एक आठ साल की बच्ची से हैवानियत की घटना से सनसनी मच गई है। सरकारी स्कूल परिसर में बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि किन दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक एक सरकारी स्कूल के परिसर में ही आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया, जिसमें तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

बच्ची ने मां को बताई पूरी घटना

पुलिस ने बताया है कि तीन अज्ञात लोगों ने आठ वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया, हालांकि ये घटना 31 जनवरी को हुई लेकिन रविवार, 02 फरवरी को इसकी जानकारी मिली है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची पेट दर्द से कराह रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची ने अपनी मां को इस घटना के बारे में सब कुछ बताया जिसके बाद बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की गई।

प्ले ग्राउंड से बच्ची को उठाकर ले गए थे दरिंदे

पुलिस के मुताबिक 31 जनवरी को जब बच्ची अपने घर के पास एक मैदान में खेल रही थी उस समय तीन अज्ञात लोग उसे फुसलाकर पास ही के एक सरकारी स्कूल में लेकर गए और उसके साथ गैंगरेप किया, आरोपियों ने बच्ची से हैवानियत करने के बाद उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची जब घर पहुंची तो गुमसुम थी और डर के मारे उसने इस घटना के बारे में परिवार में किसी को भी नहीं बताया। पुलिस ने ये स्पष्ट किया कि जिस स्कूल में ये क्रूर वारदात हुई, पीड़िता बच्ची उस स्कूल में नहीं पढ़ती है।

फिलहाल बच्ची को जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, बाल विकास विभाग से काउंसलर्स की एक टीम आज बच्ची और उसके परिवार से मुलाकात करेगी। पुलिस स्कूल के आस पास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। इसके साथ ही विशेष टीमें बनाकर इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के बाद भाजपा ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजएन्द्रा ने सोशल मीडिया के जरिये राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और हालात के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं।

भाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप, सूटकेस में बंद मिली युवती की लाश-लव स्टोरी का हुआ खौफनाक अंत
छात्र की पिटाई के बाद प्राइवेट पार्ट पर आयोडेक्स लगाने के लिए किया मजबूर, वीडियो बनाकर वायरल किया
अवैध शराब के 3 मामले, 3 आरोपी गिरफ्तार, सारंगढ़, सरिया और बरमकेला आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही*
5 साल पहले पत्नी की ले ली जान, फिर पति और मां को मार डाला…जानें ट्रिपल मर्डर की खौफनाक दास्तां
UP: शराब पार्टी के दौरान छिड़ा ऐसा विवाद, नाराज शख्स ने युवक की गला काट कर की हत्या, जानिए क्या रही वजह-VIDEO
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पॉलिसी पर ज्यादा रिटर्न का लालच देकर हड़पे 3.47 करोड़, बैंक अधिकारी बनकर किया था फोन
Next Article NTPC में नौकरी की भरमार, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, 140000 मिलेगी सैलरी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?