By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से हिरासत में, ट्रेन में RPF ने पकड़ा
छत्तीसगढ़

सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध छत्तीसगढ़ से हिरासत में, ट्रेन में RPF ने पकड़ा

Satyoday Samachar
Last updated: January 18, 2025 5:55 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। बालीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमले के एक संदिग्ध को आरपीएफ छत्तीसगढ़ ने हिरासत में लिया है। हमले के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध आरोपित की फोटो जारी की थी। इसके बाद यह मुंबई से हावड़ा जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस सुपर फास्ट से करीब डेढ़ बजे दुर्ग स्टेशन में उतारा l

संदिग्ध डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव का बताया जा रहा है। अभी संदिग्ध से पूछताछ जारी है। संदिग्ध युवक को ट्रेन यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ जल्द ही राजफाश कर सकती है।

आरपीएफ दुर्ग के प्रभारी संजीव के सिंहा ने नईदुनिया को बताया कि जिस संदिग्ध को पकड़ा गया है। वही सैफ अली खान का हमलावर है। हमें मुंबई पुलिस से जो फोटो और वीडियो फुटेज मिले थे। उसके अनुसार जिसे हमने पकड़ा है, वही युवक है। इसे अभी हम अपनी कस्टडी में रखे हैं। मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। मुंबई पुलिस के आते ही हम इसे उन्हें सौंप देंगे।

अभी तक मामले में क्या हुआ

गुरुवार की रात 2 बजे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा था। चोरी के इरादे से घुसे हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभिनेता की सर्जरी की गई थी। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं।

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है। इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 35 टीमें लगाई हैं।

सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़े जरूरी अपडेट्स

  • गुरुवार की सुबह एक चोर एक्टर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुस आया।
  • पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, एक्टर पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया।
  • आरोपी चोरी के इरादे से एक्टर के घर पर घुसा था।
  • हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार वार किया था। जिससे उनके शरीर पर 6 जख्म आए। 2 गहरे जख्म, 2 कम गहरे जख्म और 2 मामूली जख्म।
  • डॉक्टर ने अपने बयान में कहा कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा मिला है।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109, 311, 312, 331(4) और 331(7) के तहत FIR दर्ज की है।
  • बता दें कि पुलिस ने सैफ के छोटे बेटे की नैनी को शिकायतकर्ता बनाया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

भीषण सड़क हादसा: हाइवा और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत
भीषण सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत
पेशे से वकील, पार्टी के कर्मठ सिपाही… किरण सिंह देव का दोबारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने USAID से मिली मदद का धर्मांतरण में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शराब से हो सकते हैं सात तरह के कैंसर, बाबा रामदेव से जानें Cancer के रिस्क को कम करने के बेहतरीन योगिक उपाय
Next Article मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन कर छिपा देता था लेडिज टायलेट में… पुलिस ने सफाई वाले को पकड़ा

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0 : CGPSC के टॉपर्स देंगे युवाओं को नि:शुल्क सफलता के मंत्र
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?