By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > सुरक्षा बलों के अभियान से घबराए नक्सली, ड्रोन से बचने के लिए अपना रहे बंकर रणनीति
छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों के अभियान से घबराए नक्सली, ड्रोन से बचने के लिए अपना रहे बंकर रणनीति

Satyoday Samachar
Last updated: January 20, 2025 6:17 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

जगदलपुर। बस्तर में सुरक्षा बल की ड्रोन तकनीकी के खिलाफ नक्सलियों की बंकर रणनीति देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में ड्रोन और सेटेलाइट तकनीक से किए गए सटीक अभियान में सुरक्षा बल ने नक्सलियों को बड़ी चोट पहुंचाई है।

इस दौरान किए गए अभियान में अब तक 273 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इससे घबराए नक्सली अब सुरक्षा बल की रणनीति का तोड़ निकालने के लिए बंकरों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

सुरक्षा बलों को बस्तर के जंगलों में एक वर्ष के अंतराल में दूसरी बार नक्सलियों का बंकर मिला है। गुरुवार को तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों ने पुजारीकांकेर के पास नक्सलियों के बटालियन और केंद्रीय रीजनल समिति के आधार कैंप पर छापामार कार्रवाई की थी।

बचने के लिए बंकर बना रहे हैं नक्सली

इस दौरान हुई मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ की जगह से सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री मिली है। इसे एक बंकर के अंदर बनाया गया था, ताकि ड्रोन और सैटेलाइट से यह नजर न आए।

जवानों को मुठभेड़ स्थल से इस फैक्ट्री में बनाया गया रॉकेट लांचर भी मिला था। नक्सली इन बंकरों का उपयोग सुरक्षा बल से छिपने, हथियार बनाने, विस्फोटक और हथियार छुपाने के लिए करते हैं।

हवाई हमलों के लिए तैयार हो रहे नक्सली

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी आरके विज ने बताया कि साल 2012 में ही नक्सलियों ने एयर डिफेंस नोट्स तैयार कर लिए थे। पुलिस के हेलीकॉप्टर के उपयोग के साथ ही नक्सलियों ने इन पर हमले करने शुरू कर दिए थे।

नवंबर 2008 में बीजापुर के पीड़िया के पास हेलीकॉप्टर पर हुए हमले में एक अधिकारी शहीद हो दए थे। वहीं, साल 2013 में सुकमा के तिमिलवाड़ा के पास नक्सलियों के गोलीबारी से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर को आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।

10 फीट चौड़ाई और उतनी ही गहराई

नक्सल विरोधी अभियान से लौटे डीआरजी के जवानों ने बताया कि पुजारीकांकेर के पास सुरक्षा बल को नक्सलियों का बंकर मिला है। वह लगभग दस फीट चौड़ा और लगभग उतरा ही गहरा था।

बंकर धंसे नहीं इसलिए भीतर से लट्ठे और बांस के स्ट्रक्चर बनाया था। इसके साथ ही ऊपर से मिट्टी और घास-फूस से ढंक दिया गया था, ताकि आसानी से इसका पता न चले।

इसके भीतर नक्सलियों ने लेथ मशीन, कटर मशीन और अन्य उपकरण लगा रखे थे। जनरेटर से लाइट की व्यवस्था की थी, ताकि भीतर रोशनी रहे। इस बंकर में इतनी जगह थी कि 10 से 12 लोग आसानी से खड़े होकर काम कर सकते थे।

पहले मिली थी 70 मीटर की सुरंग

इससे पहले जनवरी 2024 में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित उसपारी गांव में सुरक्षाकर्मियों को पहली बार 70 मीटर लंबी सुरंग मिली थी। सुरंग के प्रवेश मार्ग को लट्ठों, झाड़ियों और मिट्टी से ढंका हुआ था।

सुरक्षा बल का मानना है कि नक्सलियों ने छिपने के लिए इस बंकर को खोदा था। इसका इस्तेमाल वे नक्सल-संबंधी सामग्रियों और विस्फोटकों को छिपाने के लिए भी करते रहे होंगे।

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बस की टक्कर में कोरबा के 10 की मौत, 19 घायल
‘… तो रद्द कर देंगे SIR एक्सरसाइज’, SIR पर सवाल उठाने वालों से बोला सुप्रीम कोर्ट, पूछा – इतने आशंकित क्यों हैं, सिब्बल बोले- प्रक्रिया बहुत जल्दबाजी में की जा रही
आय से अधिक संपत्ति का मामला : सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप
काम की खबर : रायपुर की 42 टंकियों से कल शाम नहीं आएगा पानी, 6 घंटे रहेगा शटडाउन
नक्सल प्रभावित रायगुड़ेम में इतिहास रचा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ की चौपाल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कैमरे के सामने खुलेगा प्रश्नपत्र, व्यापमं की तर्ज पर परीक्षा की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
Next Article ‘अब शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट, बनेगा नया नेता’, संजय राउत के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?