By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > सुनील लहरी ने शेयर किया ‘रामायण’ की ‘उर्मिला’ का वीडियो, दिखा ऑस्ट्रेलियन लुक, चर्चा में मॉडर्न अंदाज
मनोरंजन

सुनील लहरी ने शेयर किया ‘रामायण’ की ‘उर्मिला’ का वीडियो, दिखा ऑस्ट्रेलियन लुक, चर्चा में मॉडर्न अंदाज

Satyoday Samachar
Last updated: January 6, 2025 6:23 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ के कई किरदार आज भी चर्चा में बने रहते हैं। भले ही इस धारावाहिक को आए सालों गुजर गए हों, लेकिन ये धारावाहिक और इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं। खासतौर पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हों, माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया या फिर लक्ष्मण के किरदार में नजर आए सुनील लहरी। रामायण के सभी कालाकार अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बीच धारावाहिक में उर्मिला के किरदार में दिखाई दीं अभिनेत्री अंजलि भी काफी चर्चा में हैं।

Contents
  • सुनील लहरी ने शेयर किया रामायण की उर्मिला का वीडियो
  • सुनील लहरी ने दिखाया अंजलि का मॉर्डन अवतार
  • अंजलि के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

 

सुनील लहरी ने शेयर किया रामायण की उर्मिला का वीडियो

पिछले दिनों ही सुनील लहरी ने फैंस को सालों बाद अंजलि से मिलवाया था और अब उन्होंने अभिनेत्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो में अभिनेत्री का मॉर्डन अवतार देखने को मिल रहा है और उनका ये लुक देखने के बाद फैंस शॉक्ड हैं। सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटों पहले ही ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें रामायण में उर्मिला का किरदार निभाने वाली अंजलि का मॉर्डन अवतार देखने को मिल रहा है।

सुनील लहरी ने दिखाया अंजलि का मॉर्डन अवतार

वीडियो में सुनील कहते हैं- ‘जय राम जी की दोस्तों, मैं आपको 2025 में नई मॉडर्न, नए रूप वाली ऑस्ट्रेलियन उर्मिला जी यानी अंजलि जी से मिलवाने जा रहा हूं। आप इससे पहले 2024 में भी उनसे मिल चुके हैं और रामायण में तो उन्हें देखा ही होगा। आईये अब आपको बदले रूप वाली उर्मिला जी से यानी अंजलि जी से मिलवाते हैं।’ इसके बाद वीडियो में अंजलि नजर आती हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अंजलि पुष्पा 2 के गाने पर डांस करती नजर आईं, जिस पर अब यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

 

अंजलि के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो के आखिरी में सुनील लहरी कहते हैं-  ‘देखा आप लोगों ने, जय श्री राम।’ वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा-‘तो देखा आप लोगों ने अंजलि जी यानी रामायण की उर्मिला जी को। आपने पहले उन्हें रामायण का लुक देखा और फिर 2024 में और अब 2025 में नए मॉडर्न ऑस्ट्रेलियन लुक में।’ हालांकि, इस वीडियो पर ज्यादातर पॉजिटिव कमेंट ही देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर ऐसे भी हैं, जिन्होंने ये वीडियो शेयर करने को लेकर सुनील लहरी को जरूर निशाने पर लेना शुरू कर दिया और कहा कि उन्हें अंजलि का ये वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए था।

रिलीज से पहले ही ‘देवा’ ने कमाए इतने करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर टिका है शाहिद कपूर की फिल्म का भविष्य
अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’ ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका
जब शाहरुख खान के घर चंदा लेने के लिए पहुंचे थे वरुण धवन, एक्टर की वाइफ गौरी को देखकर लगा था बड़ा झटका, जानें वजह
एक ट्रिप जिसने तबाह कर दी 10 जिंदगियां, डर की सच्ची कहानी है 2 घंटा 15 मिनट की ये सर्वाइवल थ्रिलर!
कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछने पर बुरे फंसे रणवीर अल्लाहबादिया, FIR हुई दर्ज, अब सीएम फडणवीस बोले- ‘होगी कार्रवाई’
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डायबिटीज में मोरिंगा के पत्ते और फली का जूस तेजी से बढ़ा सकता है इंसुलिन, शुगर को कंट्रोल करने में है असरदार
Next Article महामाया मंदिर कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी शुरू, बनेगा छत्तीसगढ़ का गौरव

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?