By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > सनी देओल-वरुण धवन ने जवानों के साथ बिताया समय, साहस-बलिदान को किया सलाम
मनोरंजन

सनी देओल-वरुण धवन ने जवानों के साथ बिताया समय, साहस-बलिदान को किया सलाम

Satyoday Samachar
Last updated: January 15, 2025 1:48 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

सेना दिवस के अवसर पर गदर फेम एक्टर सनी देओल ने बुधवार को देश के जवानों के साथ समय बिताया. एक्टर ने देश के असली नायकों के साहस, बलिदान और अटूट समर्पण को भी सलाम किया. एक्टर वरुण धवन ने भी देश के जवानों के साथ समय बिताया और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की.

सनी देओल ने की ये फोटो शेयर

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं. एक वीडियो में एक्टर और सैनिक ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए नजर आए. बाकी तस्वीरों में बॉलीवुड एक्टर सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और उनके साथ पंजा लड़ाते भी दिखाई दिए.

पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “तब, अब और हमेशा हमारे नायकों के साहस, बलिदान और अटूट समर्पण को सलाम. भारतीय सेना दिवस की शुभकामनाएं. हिंदुस्तान जिंदाबाद, सेना दिवस.”

सनी देओल ने फैंस को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो अलाव के पास बैठे नजर आए थे.

वरुण धवन ने सेना दिवस पर जवानों के साथ सेल्फी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इस सेना दिवस पर भारत के असली नायकों का सम्मान करें. उनके साथ होने पर गर्व है.’

भारत में सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है. ये दिन लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है. उन्होंने 15 जनवरी 1949 में भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाला था.

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कई फिल्में हैं. सनी देओल के पास गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित ‘जाट’ है, जिसका टीजर आउट हो चुका है. वो जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ एक्टर-गायक दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी अहम भूमिका में हैं.

फिल्म निर्माताओं ने ‘बॉर्डर 2’ का टीजर हाल ही में जारी किया था. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं वरुण धवन को पिछली बार फिल्म बेबी जॉन में देखा गया.

रणवीर अलाहाबादिया कॉन्ट्रोवर्सी के बाद समय रैना को हुआ बड़ा नुकसान, लौटाए पैसे
Kingdom Teaser: ‘किंगडम’ के टीजर में विजय देवरकोंडा की दिखी गजब की एनर्जी, जबरदस्त एक्शन से किया सबको हैरान!
सैफ अली खान मामले में बड़ा अपडेट, मुंबई पुलिस ने जब्त किए खून लगे कपड़े और ब्लड सैंपल
ईद पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’, ट्रेलर से उम्मीदें बढ़ी
महज 11 करोड़ पर सिमटा अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन, पहले दिन मिली निराशाजनक ओपनिंग
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुष्का शर्मा के लिए बुरी खबर, पति विराट कोहली के साथ नहीं रह पाएंगी ज्यादा दिन! सामने आई बड़ी वजह
Next Article पहली बार दिल्ली के बाहर हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक, 2 हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर हुई बात

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?