By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > शरणार्थियों और अवैध झुग्गियों को मालिकाना हक से यमुना रिवर फ्रंट तक, जानें बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र की बड़ी बातें
देश

शरणार्थियों और अवैध झुग्गियों को मालिकाना हक से यमुना रिवर फ्रंट तक, जानें बीजेपी के तीसरे संकल्प पत्र की बड़ी बातें

Satyoday Samachar
Last updated: January 25, 2025 5:01 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

दिल्ली चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (25 जनवरी, 2025) को बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. उन्होंने यमुना की गंदगी को साफ करने के वादा किया है. इसके साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक, श्रमिकों के लिए जीवन बीमा, युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है.

अमित शाह ने कहा, “आज दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी संकल्प का अंतिम हिस्सा प्रस्तुत कर रहा हूं. मैं किसी दूसरी पार्टी का नाम नहीं लूंगा. हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं. ये संकल्प पत्र कई लोगों के सुझावों के बाद तैयार किया गया है.” गृह मंत्री ने कहा, “1700 अनाधिकृत कालोनियों को पूरा मालिकाना हक दिया जाएगा. दिल्ली में 13000 दुकानें सील हैं, इसे 6 महीने के अंदर रीओपन करेंगे. शरणार्थियों की कालोनियों में दी गई लीज पर जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा.”

अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में भव्य महाभारत कॉरिडोर विकसित करेंगे. मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को 10 लाख तक जीवन बीमा और 10 लाख तक स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा देंगे.”

यमुना रिवरफ्रंट बनाएंगे- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि वह बीजेपी की सरकार आने के पर साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट बनायेंगे. ये काम तीन साल में पूरा होगा. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, “केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा. मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे.

उन्होंने कहा, “हम तीन साल में यमुना को साफ कर देंगे और साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित करेंगे. मैं अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को तीन साल बाद यमुना में डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित करता हूं.”

टेक्सटाइल वर्कर के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या?

टेक्सटाइल वर्कर के बीजेपी ने10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा देने का वादा किया है. वहीं श्रमिकों को भी 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी देने का वादा संकल्प पत्र में किया गया है.

 

युवाओं को नौकरी और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में निवेश 

बीजेपी ने 50 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है. इसके साथ ही 13000 बसों को e बसों में बदला जाएगा. अमित शाह ने कहा, “20,000 करोड़ के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, दिल्ली 100% ई-बस सिटी बनेगी,मेट्रो फेज 4 का काम जल्द पूरा होगा और मेट्रो और बसें 24×7 उपलब्ध रहेगी.”

*11 नवंबर को मल्दा ब से प्रारम्भ होगा यूनिटी मार्च
कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदी दो नई प्रॉपर्टी, पहले करण जौहर की फिल्म के लिए फीस बढ़ाकर की थी 50 करोड़
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त*
रबी फसलों के लिए पीएम फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर*
बटाउपाली ब और बंजारी में व्यापारी के गोदाम से अवैध धान जब्त*  
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेहत के लिए नुकसानदायक भी है अमरूद, जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए यह फल?
Next Article कर्तव्य पथ पर फूलों की बारिश, सेना के घातक हथियारों का प्रदर्शन! जानें 76वें गणतंत्र दिवस पर परेड को लेकर A TO Z जानकारी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?