By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > रुपये लेकर शादी तय कराई, युवतियां भागीं तो युवकों का कर लिया अपहरण
छत्तीसगढ़

रुपये लेकर शादी तय कराई, युवतियां भागीं तो युवकों का कर लिया अपहरण

Satyoday Samachar
Last updated: January 23, 2025 10:27 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने अपहरण के आरोप पर मध्य प्रदेश के दमोह व सागर के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने सरगुजा के दो युवकों का अपहरण किया था। अपहृत युवकों के माध्यम से तीन युवतियों से विवाह के लिए घरवालों ने रुपये लिए थे। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से युवतियों के भाग जाने के बाद आरोपितों ने शादी तय कराने वाले दोनों युवकों का अपहरण कर लिया था। इनकी मंशा दी गई रकम की वसूली करना थी। पुलिस ने अपहृत युवकों को बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्‍या है यह पूरा मामला

  • अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में अपहरण का एक मामला पंजीकृत किया गया था। प्रकरण के अनुसार बड़ा दमाली निवासी दिनेश मरावी 19 जनवरी को अंबिकापुर जाने के नाम से घर से निकला था।
  • उसी रात 12 बजे दिनेश ने पत्नी को फोन किया कि वह अपने दोस्त काबिल अंसारी के साथ बुधवारी बाजार अजिरमा के पास गया था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया है।
  • रेल्वे स्टेशन अंबिकापुर से ट्रेन में बैठाकर ले जाने और रुपये नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
  • तब दिनेश के पिता ने बेटे द्वारा दिए गए फोन पे नंबर पर क्रमशः 15 हजार व 20 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।
  • कुछ देर बाद दिनेश का मोबाइल बंद हो गया और इसके बाद उसके दोस्त काबिल अंसारी के मोबाइल से बार – बार फिरौती की मांग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही थी।
  • शिकायत पर पुलिस ने जिस फोन पे नंबर पर पैसा मंगवाया गया था और जिन नंबरों से फोन किया जा रहा था उसे जांच के दायरे में रखा गया।
  • अपहृतों के मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया। द
  • मोह और सागर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से सरगुजा के दोनों युवकों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

साहिद खान (34) निवासी नगर पालिका पथरिया दमोह मध्य प्रदेश

सोनू राय उर्फ हल्लू (32) निवासी गणेशगंज साहीपुर सानोदा सागर मध्य प्रदेश

राहुल जैन उर्फ मोनू (34) निवासी टड़ा सांईपुर सानोदा सागर मध्य प्रदेश

0 मुकेश दुबे (35) निवासी टड़ा सांईपुर सानोदा सागर मध्य प्रदेश

0 राशिद खान (36) निवासी बोतराई थाना पथरिया दमोह मध्यप्रदेश

0 रामनरेश तिवारी (38) निवासी जोरतलाकला थाना पथरिया दमोह मध्य प्रदेश

शादी के लिए युवतियां ढूंढ़ने सरगुजा पहुंचे थे आरोपित

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित सोनू राय, रामनरेश तिवारी, राहुल जैन का विवाह नहीं हुआ है। ये तीनों शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। इस दौरान परिचित के माध्यम से आरोपित साहिद खान को सरगुजा निवासी काबिल का मोबाइल नंबर मिला था। अंबिकापुर अथवा आसपास शादी के लिए युवतियों के मिल जाने की जानकारी इन्हें प्राप्त हुई थी। इसके बाद सभी आरोपित शादी के लिए युवती ढूंढ़ने के लिए एक साथ सरगुजा आ गए थे।

Contents
  • क्‍या है यह पूरा मामला
  • इनकी हुई है गिरफ्तारी
  • शादी के लिए युवतियां ढूंढ़ने सरगुजा पहुंचे थे आरोपित
  • इसलिए कर लिया था अपहरण

इसलिए कर लिया था अपहरण

  • पुलिस के अनुसार अंबिकापुर निवासी काबिल अंसारी और उसका दोस्त आरोपितों को साथ लेकर बस से बड़ा दमाली गांव लेकर गया था।
  • बड़ा दमाली में सभी व्यक्ति दिनेश मरावी के घर जाकर तीन युवतियों से मिले। युवतियां पसंद आने पर सागर मध्य प्रदेश जाकर शादी करने की बात हुई।
  • इसके बाद काबिल दिनेश एवं युवतियों के घर के लोगों को रुपये देने की बात कही। आरोपितों द्वारा मौक़े पर एक लाख 32 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से दिया एवं नकद 12 हजार रुपये प्रदान किए थे।
  • रकम वापसी कराने की धमकी देते हुए ट्रेन में बैठाकर सागर मध्य प्रदेश ले गए। यहां दोनों को आरोपित मुकेश दुबे के घर पर ले जाकर बंद कर रखा गया था।
  • जान से मारने की धमकी देकर काबिल और दिनेश के घरवालों से कुल 75 हजार रुपये आनलाइन माध्यम से अपने खातों में अंतरण भी करा लिया था।
रमन सिंह बोले-“पार्षद बनिए, ठेकेदार नहीं” – पूर्व मंत्री ने दी नई पीढ़ी को सलाह
मानव जीवन का परम कर्तव्य मरण का सुधार – पं अनिल शुक्ला। 
नारायणपुर में IED ब्लास्ट, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कंपोजिट बिल्डिंग एवं सारंगढ़ में चल रहे हैं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए*
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों के साथ ली सयुंक्त बैठक*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डिप्‍टी कलेक्‍टर के बेटे की तालाब में डूबने से मौत, पानी में गिरे ईयरबड्स निकालने गया था
Next Article नक्सलियों के अत्याधुनिक कैंप को सुरक्षा बल ने किया ध्वस्त, 300 नक्सली लेते थे प्रशिक्षण

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?