By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा
राजनीति

राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा

Satyoday Samachar
Last updated: February 3, 2025 4:14 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

संसद के बजट सत्र में सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाषण दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने चीन को लेकर कई ऐसे दावे किए कि हंगामा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने दावा किया है कि चीन, भारत की सीमा में घुसा हुआ है और उसने भारत के 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। राहुल गांधी के इस बयान पर एनडीए के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई है । स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल गांधी को कहा है कि उन्हें इस दावे के बारे में तथ्य पेश करने होंगे।

क्या बोले राहुल गांधी?
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सेनाध्यक्ष ने कहा है कि चीन हमारे क्षेत्र के अंदर है। ये एक फैक्ट है। चीन हमारे क्षेत्र में जिस कारण से बैठा वो ये है कि मेक इन इंडिया फेल हो गया है। इसका कारण है कि भारत उत्पादन करने से इनकार कर रहा है और मुझे चिंता है कि भारत इस क्रांति को एक बार फिर चीन के हाथों सौंपने जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब हम चीन के साथ युद्ध लड़ेंगे, तो हम चीनी इलेक्ट्रिक मोटरों, चीनी बैटरियों से लड़ रहे होंगे और चीनी ऑप्टिक्स और चीनी बैटरी खरीदेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने इसका खंडन किया है। लेकिन सेना का कहना है कि चीन हमारे क्षेत्र के 4000 वर्ग किमी पर बैठा है।

अमेरिका एक रणनीतिक साझेदार- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास अमेरिका के रूप में एक रणनीतिक साझेदार है। इस साझेदारी में इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि भारत और अमेरिका इस क्रांति का लाभ उठाने के लिए एक साथ कैसे काम कर सकते हैं। भारत भी अमेरिका जितना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि वे हमारे बिना एक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण नहीं कर सकते। अमेरिकी वह काम नहीं कर सकते जो भारत कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी लागत हमारी तुलना में बहुत अधिक महंगी है। हम ऐसी चीजें बना सकते हैं जिनकी अमेरिकियों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

चीन के पास भारत पर 10 साल की बढ़त- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि AI अपने आप में बिल्कुल निरर्थक है क्योंकि AI डेटा के ऊपर काम करता है। डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है… आज एक बात साफ है कि दुनिया में दुनिया में प्रोडक्शन सिस्टम से निकलने वाला हर एक डेटा, वह डेटा जो इलेक्ट्रिक कारों को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, वह आज चीन के के स्वामित्व में है। वहीं, डाटा की खपत अमेरिका स्वामित्व में है। इस क्षेत्र में चीन के पास भारत पर कम से कम 10 साल की बढ़त है। चीन पिछले 10 वर्षों से बैटरी, रोबोट, मोटर, ऑप्टिक्स पर काम कर रहा है।

हमने प्रोडक्शन चीनियों को सौंप दिया- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि कोई भी देश मूल रूप से दो चीजों को ऑर्गनाइज करता है। पहले उपभोग (Consumption) को व्यवस्थित करते हैं फिर उत्पादन (Production) को व्यवस्थित कर सकते हैं। उत्पादन को व्यवस्थित करने का आधुनिक तरीका मैन्यूफैक्चरिंग है। हालांकि, एक देश के रूप में हम उत्पादन को व्यवस्थित करने में विफल रहे हैं। हमारे पास प्रोडक्शन को ऑर्गनाइज करने के लिए कई कंपनियाँ हैं। लेकिन हमने प्रोडक्शन का संगठन चीनियों को सौंप दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि हम भले ही कहे कि हम फोन भारत में बनाते हैं लेकिन यह सच नहीं है। यह फोन भारत में नहीं बना है। इस फोन के सभी कंपोनेंट चीन में बने हैं। हम चीन को कर चुका रहे हैं।”

‘Poor Lady…’, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी को लेकर BJP ने सोनिया गांधी को घेरा; कर दी ये मांग
‘राष्ट्र विरोधी हैं अरविंद केजरीवाल, गठबंधन भूल थी’, कांग्रेस नेता अजय माकन का बड़ा बयान
Collectors Conference 2025: मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा के दिए निर्देश, कहा- स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना साकार…
ओम प्रकाश राजभर का गठबंधन को लेकर बड़ा बयान, दिल्ली और बिहार में चुनाव लड़ने की बात भी कही
संसद में राहुल पर भड़क गए किरेन रिजिजू, ऐसा क्या बोल गए गांधी कि उठ खड़े हुए सांसद
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रायपुर में फिर पकड़ाया गौमांस, ग्रामीणों में आक्रोश
Next Article क्या शिंदे की शिवसेना बिखर जाएगी? आदित्य ठाकरे के बयान से मचा सियासी भूचाल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?