By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > job > युवाओं की सेहत बर्बाद कर रही नौकरी ! आखिर क्यों हो रहा ऐसा? वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी वजह
job

युवाओं की सेहत बर्बाद कर रही नौकरी ! आखिर क्यों हो रहा ऐसा? वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी वजह

Satyoday Samachar
Last updated: January 29, 2025 5:55 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

युवाओं का सपना अच्छी नौकरी हासिल करने का होता है. जॉब पाने के लिए युवा सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं और जब नौकरी लग जाती है, तब वे खुश हो जाते हैं. हालांकि उनकी यह खुशी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलती हैं, क्योंकि कुछ ही सालों बाद अधिकतर युवाओं को सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं. एक नई स्टडी में पता चला है कि नौकरी करने वाले युवाओं की कुछ आदतें बदल जाती हैं, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है. इससे कम उम्र में ही युवा बीमारियों का शिकार होने लगते हैं. इस रिसर्च में हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं.

UK की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नई स्टडी में दावा किया है कि नौकरी शुरू करने के बाद युवाओं की फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो जाती है और नींद में भी कमी देखने को मिलती है. इससे उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं. रिसर्च की मानें तो जब युवा अपनी प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत करते हैं, तब शुरू में फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है, लेकिन समय के साथ यह काफी कम हो जाती है. इससे सेहत के लिए गंभीर खतरे पैदा होने लगते हैं. सभी लोगों के मामले में यह बात फिट नहीं बैठती है, लेकिन मैनेजमेंट या प्रोफेशनल पदों पर काम करने वाले लोगों में ऐसा ही होता है.

वैज्ञानिकों की मानें तो जो युवा जो ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, वे बस चलाने, हेयरड्रेसिंग, क्लीनिंग, वेटिंग या तकनीकी नौकरियां करने वाले होते हैं. जबकि मैनेजमेंट और प्रोफेशनल्स शारीरिक गतिविधि में बेहद कम शामिल होते हैं. फिजिकल एक्टिविटी के स्तर में सबसे बड़ी गिरावट उन लोगों में देखी गई जो घर से काम करते हैं यानी वर्क फ्रॉम होम करते हैं. हालांकि काम शुरू करने पर उनके नींद के स्तर में कोई बदलाव नहीं आया. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक्सपर्ट एलेना ऑक्सनहैम ने कहा कि अगर हम जीवन भर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है.

एक्सपर्ट्स ने घर से काम करने वाले लोगों को अपने रुटीन में फिजिकल एक्टिविटी शामिल करने पर विचार करने की सलाह दी है. काम से पहले, बाद में या दोपहर के खाने के बाद जरूर टहलने जाएं. इस स्टडी में 16-30 साल की उम्र के 3000 से ज्यादा लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. सभी ने 2015 से 2023 के बीच पहली बार नौकरी शुरू की थी. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बिहेवियरल न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी में प्रकाशित रिजल्ट के अनुसार नौकरी शुरू करने के बाद औसतन 28 मिनट फिजिकल एक्टिविटी बढ़ी. हालांकि बाद में यह कम हो गई. साथ ही नींद भी करीब 10 मिनट कम हो गई.

पुलिस में 1746 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, आवेदन 21 फरवरी से शुरू
Bihar Police SI Bharti 2025: आज है बिहार एसआई भर्ती फॉर्म भरने का अंतिम दिन, जल्दी करें आवेदन
659 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप, युवाओं के लिए बड़ा अवसर
उप अभियंता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करें, छत्तीसगढ़ व्यापमं ने 1 अप्रैल तक की दी आखिरी तारीख
“ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती”
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘तीन तलाक के तहत कितने मुस्लिम पुरुषों पर हुई FIR’, 3 साल की सजा के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर SC ने केंद्र से पूछा
Next Article M.Ed Course: तो एक साल में मिल जाएगी एमएड की डिग्री, जानिए क्‍या होने वाला है बदलाव?

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?