By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- लीवर के 4 टुकड़े, 5 पसलियां टूटी, सिर में 15 फ्रैक्चर , हार्ट भी फटा
छत्तीसगढ़

मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- लीवर के 4 टुकड़े, 5 पसलियां टूटी, सिर में 15 फ्रैक्चर , हार्ट भी फटा

Satyoday Samachar
Last updated: January 6, 2025 6:15 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस की एसआईटी ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बीजापुर एसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर है, जो पत्रकार मुकेश चंद्राकर का रिश्तेदार है। सुरेश कांग्रेस नेता है और मुकेश ने उसके भ्रष्टाचार को उजागर किया था।

इस बीच, मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं। उनके लीवर के 4 टुकड़े मिले, जबकि 5 पसलियां टूट गई। सिर में 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा और गर्दन टूटी मिली है। डॉक्टरों ने कहा, उन्होंने 12 वर्ष के करियर में ऐसी हत्या नही देखी।

(मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर, जो ठेकेदारी का काम करता है।)

हत्याकांड सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में रोष है। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से अपील की थी कि मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही, उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क कर पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही दिवंगत पत्रकार बलिदानी की दर्जा देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपी है, जिसमें मांग की है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के पत्रकार स्वतंत्रता से अपनी कलम नहीं चला पा रहे हैं। हर दिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पत्रकारों की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर, ठेकेदारों, भू-माफियाओं, शराब माफियाओं और अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जो पत्रकार अपनी कलम को नहीं रोकते, उनके साथ कोई न कोई गंभीर घटना घटित की जाती है। इस स्थिति के कारण छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है।

Contents
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा
  • जल्द लागू करेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून: विष्णु देव साय

जल्द लागू करेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून: विष्णु देव साय

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का भरोसा दिया। रविवार को गरियाबंद दौरे में पत्रकारों के प्रश्न पर उन्होने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जाएगा। सरकार पत्रकारों के साथ है।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में मार्च 2023 में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक, 2023 विधानसभा से पारित कराया गया था। इस विधेयक को राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि ‘हर बार इस कानून पर चर्चा होती है, लेकिन इसे लागू क्यों नहीं किया जाता?’ तो उन्होंने कहा, ‘आप हमारी सरकार के कार्यों का विश्लेषण कर सकते हैं, लेकिन हमारी मंशा स्पष्ट है।’

गिरौदपुरी में देवेंद्र यादव की भव्य स्वागत
सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
PM Modi Raipur visit: पीएम मोदी का आज रायपुर दौरा, 14,260 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
CG NEWS : निगम रिजल्ट..दीप्ति दुबे 70 हजार वोट से पीछे
अनियंत्रित बस की टैंकर से टक्कर, 14 महिलाएं अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पहले पैसे उधार लेता था, फिर गंगाजल में साइनाइड मिलाकर मार डालता था… छत्तीसगढ़ में पकड़ाया सीरियल किलर तांत्रिक
Next Article CG Politics: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?