By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > महादेव की तर्ज पर डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

महादेव की तर्ज पर डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Satyoday Samachar
Last updated: January 15, 2025 5:26 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

अंबिकापुर। महादेव सट्टा एप की तर्ज पर अंबिकापुर में चल रहे डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश सरगुजा पुलिस ने किया है। मामले में शहर के ही चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सटोरिया फरार है।

इनके पास से 73 मोबाइल (सिम युक्त), 234 एटीएम कार्ड, 77 सिम, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, बार कोड स्कैनर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बही खाता बरामद किए गए हैं। आरोपितों द्वारा देश के 15 बैंकों की अलग- अलग शाखाओं में खाता खोलकर लेनदेन की पुष्टि हुई है।

प्रारंभिक जांच में सिर्फ बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के 30 खातों में ही 15 करोड़ के लेनदेन के प्रमाण मिल चुके हैं। शेष 14 बैंकों से संदिग्ध खातों और लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। यह रकम अरबों में होने का अनुमान है।

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो गया है कि आरोपितों द्वारा फर्जी तरीके से दूसरों के नाम पर देश के अलग-अलग शहरों के बैंकों में खाता खोलकर लेनदेन किया जाता था। अंबिकापुर के एक व्यक्ति का खाता सिकंदराबाद के एक बैंक में खोलकर राशि अंतरण किया जा चुका है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश

सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक निवासी सुधीर गुप्ता द्वारा अपने घर में सट्टा का धंधा किया जा रहा है। इस जानकारी पर सीएसपी रोहित शाह (आइपीएस) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां दबिश दी।

सुधीर गुप्ता तो नहीं मिला लेकिन ऑनलाइन सट्टे में शामिल अन्य आरोपी पकड़ में आ गए। कमरे की तलाशी में बैंकों से जुड़े कार्ड सहित ऑनलाइन राशि जमा करने के सामान मिले। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मौके से एक लाख 54 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपितों द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर बैठकर आनलाइन सट्टा का धंधा किया जा रहा था। कुछ महीनों से इन्होंने जयस्तंभ चौक को अपना ठिकाना बनाया था।

विनबज पोर्टल और व्हाटसप के जरिये राशि निवेश

एसपी योगेश पटेल ने बताया कि सोमवार की शाम जब मौके पर दबिश दी गई तो ऑस्ट्रेलियन लीग क्रिकेट चल रही थी। उसी में सट्टा लगवाया जा रहा था। आरोपितों द्वारा इसके लिए व्हाटसप ग्रुप भी बनाया गया था। इसके अलावा विनबज पोर्टल के माध्यम से भी राशि निवेश कराई जाती थी।

इनका पूरा धंधा ऑनलाइन था। ऑफलाइन माध्यम से राशि जमा करने या लाभांश की राशि नहीं दी जाती थी। उन्होंने बताया कि आरोपितों द्वारा अलग-अलग किट बनाकर रखी गई थी। एक किट में पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल, सिम और उसका पासवर्ड तथा एटीएम का गोपनीय नंबर भी लिखा हुआ है।

यानी किसी साधारण व्यक्ति के माध्यम से यदि उस बैंक खाते से राशि लेनदेन करना है, तो सारी जानकारी उस दस्तावेजी किट में ही उपलब्ध रहती थी। जिस खाते में राशि जमा कराई जाती थी, उसमें यदि जीत होती थी, तो निवेशक को उस खाते से राशि वापस नहीं किया जाता था। दूसरे खाते से राशि ट्रांसफर की जाती थी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपित

  • राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की (27) बिलासपुर चौक के पास थाना मणीपुर
  • श्रीकांत अग्रवाल (46) महामाया रोड सुदामा होटल के पास थाना कोतवाली
  • राहुल कुमार सोनी (23) चांदनी चौक शास्त्री वार्ड
  • अर्जुन गुप्ता (20) निवासी शिकारी रोड नाला के पास केनाबान्ध बौरीपार

अभी 14 बैंकों की जानकारी नहीं मिली

आरोपितों द्वारा निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के 15 बैंकों की अलग-अलग शाखाओं में खाता खोले गए हैं। कोयंबटूर, सिकंदराबाद जैसे शहरों में भी आरोपितो द्वारा ऑनलाइन सट्टा के लिए बैंक खाता खोला गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि सभी बैंकों के नाम का पता चल चुका है।

बैंकों को पत्र लिखा गया है। अभी बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए 30 खातों में 15 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। शेष 14 खातों के संबंध में जानकारी मिलने पर यह बड़ी रकम होगी।

 

उन्होंने बताया कि फरार आरोपित सुधीर गुप्ता के ठिकानों पर जब इस दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी कई नए तथ्य सामने आएंगे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर पुलिस थाना भटगांव के द्वारा “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का आयोजन किया गया
कोरबा में गोवंश के संदिग्ध अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जब्त किए टुकड़े
CM साय ने गजरथ यात्रा-2025 पुस्तक का किया विमोचन, हाथी-मानव द्वंद रोकने में मददगार 6 वनकर्मियों को किया सम्मानित
माओवादी संगठन को बड़ा झटका : ‘पूना मार्गेम’ अभियान से प्रभावित होकर 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 64 लाख घोषित था इनाम
‘मेरी पत्‍नी का बिल्‍डर से है अवैध संबंध’, इस शक में किया था बम ब्‍लास्‍ट, यू ट्यूब से रिमोट बम बनाना सीखा था
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छत्‍तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, शराब घोटोले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
Next Article साइकिल से मर्सिडीज तक, पत्रकार के हत्यारे सुरेश ने भ्रष्टाचार से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?