By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > बौखलाए नक्सलियों ने मुखबिरी आराेप लगाकर कर दी ग्रामीण की हत्या, सड़क पर लाश फेंककर फैलाई दहशत
छत्तीसगढ़

बौखलाए नक्सलियों ने मुखबिरी आराेप लगाकर कर दी ग्रामीण की हत्या, सड़क पर लाश फेंककर फैलाई दहशत

Satyoday Samachar
Last updated: January 27, 2025 5:34 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

बीजापुर। बस्तर में सुरक्षा बल से सीधी मुठभेड़ में लगातार मात खा रहे नक्सली बौखला गए हैं। वे निकाय और पंचायत चुनावों से पहले दहशत फैलाने में लगे हैं। ग्रामीणों के बीच डर का वातावरण बनाए रखने के लिए कायरना हरकत करते हुए एक आदिवासी ग्रामीण की मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशामुंडी गांव के रहने वाले 41 साल के ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा की 26 जनवरी की शाम को कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इसके बाद उसकी लाश को सड़क पर ले जाकर फेंक दिया। घटनास्थल से नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चा बरामद हुआ है।

मुखबिरी का लगाया आरोप

इसमें नक्सलियों ने भदरु को गद्दार का साथ देने, सलवा जुड़ूम में काम करने और पार्टी की सूचना पुलिस को देने के आरोप लगाए हैं। भैरमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर माले की जांच शुरु कर दी है। ज्ञात हो कि सुरक्षा बल के नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

साथ ही नक्सलियों के कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैंप के निर्माण से नक्सलियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है। नक्सली इस खीझ में आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं, ताकि उनका वर्चस्व बना रहे।

इस साल की मुठभेड़ और मारे गए नक्सली

तीन जनवरी: ओडिशा से सटे गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल में तीन नक्सली ढेर।

चार जनवरी: दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ में पांच नक्सली ढेर।

नौ जनवरी: तेलंगाना से सटे सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर हुए तीन नक्सली मारे गए।

12 जनवरी: बीजापुर के मद्देड़ में हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।

16 जनवरी: बीजापुर-तेलंगाना सीमा के पुजारी कांकेर के पास जंगल में 18 नक्सली ढेर।

21 जनवरी: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले में 16 नक्सलियों को मार गिराया।

बताते चलें कि इस साल के पिछले 22 दिनों में ही ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना और महाराष्ट्र सीमा पर 48 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इनमें कई टॉप लीडर्स भी शामिल हैं। इसकी वजह से नक्सली बौखला गए हैं। वे अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए ग्रामीणों में दहशत फैलाने की कोशिश में जुटे हैं।

गृहमंत्री ने दिया लक्ष्य- 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्टूबर-2024 में छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नक्सलवाद को समाप्त करने की रणनीति बनाई थी। इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

उन्होंने लक्ष्य दिया है कि 31 मार्च 2026 तक देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। इसी समय सीमा में नक्सलवाद के खात्मे के लिए सीआरपीएफ और इसकी विशेष इकाई कोबरा, डीआरजी व राज्यों की पुलिस सहित 15 टास्क फोर्स जी जान से कोशिश कर रही हैं।

जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण
जगदलपुर : बस्तर ओलम्पिक के शुभारम्भ में शामिल हुईं बॉक्सर मैरी कॉम
CG Crime : पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प: निस्तारी रास्ते के विवाद में युवक की हत्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर प्रवास पर, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का करेंगी शुभारंभ
 *कलेक्टर ने किसानों से की सीधी बात, धान बिक्री में कोई समस्या नहीं*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भरभराकर गिरे AC के दाम! Tata ने मचा डाला कोहराम, बेच रहा आधी कीमत पर
Next Article दूल्हा-दुल्हन और बिन बुलाए बाराती, टोटल धमाका है यामी गौतम-प्रतीक गांधी की ‘धूम-धाम’ का ट्रेलर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?