By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > बाल ठाकरे के चुनाव लड़ने पर क्यों लगा था बैन? वोटर लिस्ट से भी काट दिया गया था नाम
राजनीति

बाल ठाकरे के चुनाव लड़ने पर क्यों लगा था बैन? वोटर लिस्ट से भी काट दिया गया था नाम

Satyoday Samachar
Last updated: January 23, 2025 10:37 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

महाराष्ट्र की सियासत में बालासाहेब ठाकरे का नाम पिछले 6-7 दशकों से लगातार गूंजता रहा है। उनको गुजरे हुए आज 13 साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन सियासी गलियारों में उनकी चर्चा आज भी होती है। 23 जनवरी 1926 को जन्मे बाल ठाकरे का पूरा नाम बाल केशव ठाकरे था, और लोग सम्मान से उन्हें बालासाहेब ठाकरे कहकर बुलाते थे। करियर के शुरूआती दिनों में कार्टूनिस्ट रहे बाल ठाकरे ने शिवसेना का गठन करके मराठी मानुष और हिंदू हितों की आवाज को एक जोरदार मंच दे दिया था। बालासाहेब ने पूरी जिंदगी शान से सियासत की, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनके चुनाव लड़ने पर न सिर्फ बैन लगाया गया था बल्कि वोटर लिस्ट से भी उनका नाम काट दिया गया था।

Contents
  • जब बाल ठाकरे के चुनाव लड़ने पर लगा बैन
  • ऐसा क्या कहा था बालासाहेब ठाकरे ने?
  • कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
  • सु्प्रीम कोर्ट और फिर चुनाव आयोग पहुंचा मामला

जब बाल ठाकरे के चुनाव लड़ने पर लगा बैन

जुलाई 1999 में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने बाल ठाकरे के चुनाव लड़ने पर 6 साल के लिए बैन लगा दिया था। बाल ठाकरे पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप था। उन पर 1987 के महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनावों में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। महाराष्ट्र की विले पार्ले सीट पर शिवसेना उम्मीदवार यशवंत रमेश प्रभु के समर्थन में बाल ठाकरे ने कथित तौर पर धर्म के नाम पर वोट मांगे थे। बता दें कि जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123(3) के तहत धर्म, जाति, नस्ल या भाषा के आधार पर वोट मांगना वर्जित और दंडनीय है। ऐसे में चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।

ऐसा क्या कहा था बालासाहेब ठाकरे ने?

बालासाहेब ठाकरे पर आरोप था कि उन्होंने अपने भाषण में मुस्लिम नामों का इस्तेमाल करते हुए हिंदू मतदाताओं से शिवसेना के हिंदू उम्मीदवार को वोट देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर शिवसेना उम्मीदवार रमेश प्रभु जीतते हैं तो यह बाल ठाकरे, शिवसेना या रमेश प्रभु की नहीं बल्कि हिंदू धर्म की जीत होगी। अपने भाषण में कथित तौर पर कहा था कि जो भी मस्जिदें हैं उन्हें खोदना शुरू किया जाए तो वहां हिंदू मंदिर मिलेंगे। इसके बाद बालासाहेब ने वोटरों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस व्यक्ति के नाम में ही प्रभु लगा है, उसे धर्म के नाम पर चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा में भेजा जाना चाहिए।

 

कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

ठाकरे के भाषण के बाद प्रभु के खिलाफ ताल ठोक रहे कांग्रेस उम्मीदवार कुंते इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 123(3) के तहत बाल ठाकरे और रमेश प्रभु के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया। हाई कोर्ट ने 1989 में उस याचिका पर रमेश प्रभु की चुनावी जीत को जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 123(3) के उल्लंघन के चलते रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया। हाई कोर्ट ने 1991 में इस मामले पर फैसला सुनाया और प्रभु की जीत को रद्द कर दिया और 6 साल तक उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी।

सु्प्रीम कोर्ट और फिर चुनाव आयोग पहुंचा मामला

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रभु सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली। वहीं, बाल ठाकरे को भी भड़काऊ भाषण के मामले में दोषी ठहराया गया। उस समय ठाकरे किसी सार्वजनिक पद पर नहीं थे, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर फैसला लेने का अधिकार चुनाव आयोग को दिया। चुनाव आयोग ने बाल ठाकरे के खिलाफ सजा तय करने के लिए एक कमेटी बनाई जिसने 1998 में राष्ट्रपति से बाल ठाकरे को मतदान के अधिकार से वंचित करने की सिफारिश की। इसके बाद राष्ट्रपति ने आयोग की सिफारिश पर मुहर लगा दी और बाल ठाकरे पर न सिर्फ 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर बैन लगा बल्कि वोटर लिस्ट से भी नाम काट दिया गया।

‘जब तक भारत के टुकड़े-टुकड़े नहीं होंगे, तबतक…’, बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल ने भारत के खिलाफ उगला जहर, 1971 में हिंदुओं और आजादी के समर्थक बंगालियों के नरसंहार को सही ठहरा चुका है
‘मोदी जी और ट्रंप दोस्त हैं, फिर ऐसा…’ अमेरिका से लौटे अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रियंका का तंज
राजस्थान विधानसभा में आज से शुरू होगी युवा संसद, पर्यावरण पर दो दिन तक छात्र करेंगे चर्चा
Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम विषयों पर होगी चर्चा
संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लाल साड़ी में मलाइका अरोड़ा ने लूट ली महफिल, ब्रेकअप के बाद फिर एक्स अर्जुन कपूर से हुई मुलाकात
Next Article JDU में क्या चल रहा है? पहले BJP सरकार से समर्थन लिया वापस; अब वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटाया

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?