By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त, पुलिस जांच के लिए परिवहन विभाग ले गई
राजनीति

प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त, पुलिस जांच के लिए परिवहन विभाग ले गई

Satyoday Samachar
Last updated: January 6, 2025 6:17 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

बीपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर पटना में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना पुलिस ने उन्हें देर रात को धरनास्थल से गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उनके समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की है। जनसुराज पार्टी के समर्थकों का आरोप है कि प्रशांत किशोर की पिटाई भी की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रशांत किशोर की उस वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया गया है जिसे लेकर बीते कई दिनों से उनपर निशाना साधा जा रहा था।

Contents
  • वैन को परिवहन कार्यालय में लाया गया
  • पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा- जनसुराज 
  • प्रशासन ने क्या कहा?

 

वैन को परिवहन कार्यालय में लाया गया

प्रशांत किशोर बिहार पीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। इस दौरान प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन विरोध स्थल के पास पटना के गांधी मैदान में खड़ी थी। सोमावर की सुबह जब जन सुराज नेता की गिरफ्तारी की गई, उसके बाद सिटी पुलिस द्वारा वैनिटी वैन को जब्त कर लिया गया और जांच के लिए जिला परिवहन कार्यालय में लाया गया।

पुलिस ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारा- जनसुराज 

जनसुराज पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी कर के पुलिस पर बड़े आरोप लगाए हैं। पार्टी के मुताबिक, पुलिस जबरन प्रशांत किशोर को उठा कर अस्पताल ले गयी। प्रेस रिलीज के अनुसार, पुलिस ने उन्हें थप्पड़ भी मारा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के बाद एम्स लेकर गयी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गांधी मैदान में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है।

प्रशासन ने क्या कहा?

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर प्रशासन का बयान भी सामने आया है। जिलाधिकारी ने कहा- “संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, वे वहां से नहीं हटे। जिला प्रशासन ने धरना राज्य की राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में स्थानांतरित करने के लिए उन्हें नोटिस भी दिया गया था, जो विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है।” जिला प्रशासन ने बताया है कि प्रशांत किशोर बिल्कुल ठीक हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एम्स के बाहर इकट्ठा हुए प्रशांत किशोर के समर्थकों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया है।

राहुल गांधी ने चीन को लेकर दिया ऐसा बयान, संसद में मचा हंगामा, स्पीकर बोले- आपको सबूत पेश करना होगा
लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने वाले अफसर आज होंगे सम्मानित, कृषि विश्वविद्यालय में होगा कार्यक्रम
संसद का शीतकालीन सत्रः एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश होंगे, UGC खत्म करने वाला बिल भी आएगा, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष
अब तेरा क्या होगा पाकिस्तान? भारत-अमेरिका के बीच 93 मिलियन डॉलर की मेगा डिफेंस डील, मिलेंगे ये खतरनाक हथियार, देखते रह गए शहबाज-मुनीर
Politics: राहुल गांधी ने ‘महाराजाओं’ पर की टिप्पणी, तो भड़के सिंधिया; अब कांग्रेस ने किया पलटवार
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CG Politics: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं
Next Article तिरुपति में हुआ बड़ा हादसा! एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?